Delhi Election 2020 : एक नजर बादली विधानसभा सीट पर

Edited By shukdev,Updated: 13 Dec, 2019 08:31 PM

एनसीआर का सबसे पुराना और आर्थिक रूप से मजबूत गांव रहा यह इलाका 1993 में विधानसभा क्षेत्र घोषित किया गया। यह सीट दिल्‍ली की 70 विधानसभा सीटों में शामिल है। माना जाता है कि इंदौर से आए ब्राह्मणों ने बादली को बसाया था। मुगलकाल के दौरान यह इलाका दिल्‍ली...

नई दिल्ली: एनसीआर का सबसे पुराना और आर्थिक रूप से मजबूत गांव रहा यह इलाका 1993 में विधानसभा क्षेत्र घोषित किया गया। यह सीट दिल्‍ली की 70 विधानसभा सीटों में शामिल है। माना जाता है कि इंदौर से आए ब्राह्मणों ने बादली को बसाया था। मुगलकाल के दौरान यह इलाका दिल्‍ली सल्‍तनत की मुख्‍य चौकी के रूप में भी जाना जाता था क्‍योंकि दिल्‍ली पर हमला करने वाले आक्रमणकारियों को पहले यहां के लोगों से लोहा लेना होता था। वर्तमान में यह क्षेत्र हरी सब्जियों और फसलों के लिए भी जाना जाता है। दिल्‍ली में बड़ी मात्रा में यहां से सब्जियों सप्‍लाई की जाती हैं। कारखाने, कंपनियां बनने के चलते वर्तमान में यहां के लोगों ने गोदाम, फ्लैट, मकान, कमरे किराए पर उठाकर खूब पैसा कमा रहे हैं।

साल 2015 के विधानसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो इस सीट पर आम आदमी पार्टी के अजेश यादव ने कांग्रेस के देवेंदर यादव को 35 हजार 376 वोटों से हराकर अपना परचम लहराया था। आम आदमी पार्टी के अजेश यादव को कुल 72 हजार 795 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के देवेंदर यादव को 37 हजार 419 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे भारतीय जनता पार्टी के राजेश यादव को 28 हजार 238 वोट मिले थे।

एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर      
 PunjabKesari
साल 2013 के विधानसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो इस सीट पर कांग्रेस के देवेंद्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी के विजय कुमार भगत को 23 हजार 109 वोटों से हराकर अपना परचम लहराया था। कांग्रेस के देवेंद्र यादव को कुल 54 हजार 372 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे को भारतीय जनता पार्टी के विजय कुमार भगत को कुल 31 हजार 263 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे आम आदमी पार्टी के मोहन कृष्ण को कुल 31 हजार 98 वोट मिले थे।

एक नजर 2013 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 
PunjabKesari
साल 2008 के विधानसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो इस सीट पर कांग्रेस के देवेंद्र यादव ने बीएसपी के अजेश यादव को 13 हजार 604 वोटों से हराकर अपना परचम लहराया था। कांग्रेस के देवेंद्र यादव को कुल 39 हजार 215 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीएसपी के अजेश यादव को 25 हजार 611 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीजेपी के राजेश यादव को कुल 18 हजार 745 वोट मिले थे।

एक नजर 2008 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
   PunjabKesari
इस सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनाव परिणामों का विश्लेषण करें तो आम आदमी पार्टी को एक और कांग्रेस को दो बार जीत हासिल हुई है। बहरहाल देखना होगा कि इस बार कौन-सी पार्टी बाजी मारती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!