Edited By shukdev,Updated: 17 Jan, 2020 05:31 PM
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 57 उम्मीदवारों के नाम हैं। आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन से टिकट...
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 57 उम्मीदवारों की सूची जारी पर दी। भाजपा दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने संवाददाता सम्मेलन में जीत का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि 13 अन्य उम्मीदवारों की सूची जल्दी ही जारी की जाएगी। इस सूची में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन से टिकट दिया है।
करोलबाग से सुरेंद्र चंदोलिया,रोहणी से विजेंद्र गुप्ता,ग्रेटर कैलाश से शिखा राय,रिठाला से विजय चौधरी को टिकट मिला है। दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे और 11 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।