Delhi Elections: हम सभी गरीब परिवारों को 2022 तक पक्का घर मुहैया कराएंगे: मोदी

Edited By Pardeep,Updated: 03 Feb, 2020 05:44 PM

delhi assembly elections pm modi will hold first rally today

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर पर हैं। इसी बीच आज पीएम नरेंद्र मोदी ने कड़कड़डूमा के सी. बी. डी. ग्राउंड में चुनावी रैली करते हुए कहा कि  हम सभी गरीब परिवारों को 2022 तक पक्का घर मुहैया कराएंगे। उन्होंने कहा कि हम देश को प्रभावित करने वाली...

नई दिल्लीः  दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर पर हैं। इसी बीच आज पीएम नरेंद्र मोदी ने कड़कड़डूमा के सी. बी. डी. ग्राउंड में चुनावी रैली करते हुए कहा कि  हम सभी गरीब परिवारों को 2022 तक पक्का घर मुहैया कराएंगे। उन्होंने कहा कि हम देश को प्रभावित करने वाली दशकों पुरानी समस्याओं का समाधान ढूंढ रहे हैं और हमने दिल्ली में अवैध कॉलोनियों को नियमित किया। प्रधानमंत्री ने आप सरकार पर आरोप लगाया कि वह गरीबों को घर नहीं देना चाहती है और प्रधानमंत्री आवास योजना को रोक रही है। 

PunjabKesari
 

दिल्ली की रैली में प्रधानमंत्री ने कहा, आम आदमी पार्टी जब तक सत्ता में रहेगी लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को रोकती रहेगी।'' उन्होंने कहा कि भाजपा सकारात्मकता में विश्वास करती है और देश हित हमारे लिए सर्वोपरि है। मोदी ने कहा कि भारत नफरत की राजनीति से नहीं बल्कि विकास की नीति से चलेगा। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, अनुच्छेद 370 हटाने, अयोध्या फैसला, करतारपुर कोरीडोर और उत्पीडऩ के शिकार अल्पसख्ंयकों के लिए सीएए लाने का भी जिक्र किया। 


PunjabKesari

मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली के लोगों ने एक-एक वोट से भाजपा की ताकत बढ़ाई। सातों सीटें देकर दिल्ली के लोगों ने बता दिया था कि वो किस दिशा में सोच रहे हैं। देश बदलने में दिल्ली के लोगों ने बहुत मदद की है। अब दिल्ली के लोगों का वोट अपनी दिल्ली को भी बदलेगा। ये चुनाव दिल्ली के इसी गौरव को 21वीं सदी की पहचान और शान देने के संकल्प का है। ये चुनाव एक ऐसे दशक का पहला चुनाव है, जो 21वीं सदी के भारत का और 21वीं सदी में भारत की राजधानी का भविष्य तय करने वाला है।


PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!