Delhi Election 2020: शांतिपूर्ण चुनाव के लिए दिल्ली पुलिस ने कसी कमर, बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की होगी तैनाती

Edited By Anil dev,Updated: 07 Feb, 2020 04:27 PM

delhi assembly ranbir singh voters

दिल्ली विधानसभा के शनिवार को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं। मतदान शनिवार को प्रात: आठ बजे शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। मतगणना 11 फरवरी को होगी। दिल्ली के मुख्य चुनाव...

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के शनिवार को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं। मतदान शनिवार को प्रात: आठ बजे शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। मतगणना 11 फरवरी को होगी। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह के अनुसार मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों को तैनात किए जाने के इंतजाम किए गए हैं। सिंह के अनुसार मतदान निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए 1000024 कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। सुरक्षा इंतजामों के संबंध में सिंह ने कहा कि दिल्ली पुलिस के 38 हजार 874 और होम गार्ड के 19 हजार जवान तैनात किए जायेंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या में अद्र्धसैनिक सुरक्षा बलों की तैनाती भी की जायेगी। 


राजधानी की कुल जनसंख्या है  14 लाख तीन हजार 686
दिल्ली चुनाव अधिकारी कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार राजधानी की कुल जनसंख्या दो करोड़ 14 लाख तीन हजार 686 है। इनमें पुरुषों की संख्या एक करोड़ 78 लाख तीन हजार 804 और महिलाओं की (अन्य को मिलाकर) 93 लाख 59 हजार 882 है। इस बार कुल एक करोड़ 47 लाख 86 हजार 382 वोटर हैं जिनमें से 132 मतदाता 100 या इससे अधिक आयु के हैं। वयोवृद्ध मतदाताओं को वीआईपी मतदाता के रूप में वोट डालने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। वयोवृद्ध मतदाताओं में पुरुष 68 और महिला मतदाता 64 हैं। सबसे वृद्ध मतदाता ग्रेटर कैलाश की चितरंजन पार्क निवासी 110 वर्षीय महिला कालीतारा मंडल हैं। कुल मतदाताओं में पुरुष वोटरों की संख्या 81 लाख पांच हजार 236 और महिला मतदाता 66 लाख 80 हजार 277 हैं। किन्नर मतदाता 869 हैं। सभी मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र जारी किए जा चुके हैं। 


दिव्यांग मतदाता है 50 हजार 473
प्रवासी मतदाताओं की संख्या 498 और सेवा से जुड़े मतदाताओं की संख्या 11 हजार 608 है। अस्सी वर्ष से अधिक के मतदाताओं की संख्या दो लाख चार हजार 830 हैं। दिव्यांग मतदाता 50 हजार 473 हैं। व्हील चेयर मतदाताओं की संख्या 3875 है। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान में सुविधा के लिए नो हजार 997 वालंटियर तैनात किए जायेंगे। कुल मतदाताओं में 18 से 25 आयु वर्ग के 17 लाख 34 हजार 565 मतदाता हैं जिनमें पुरुष 10 लाख 823, महिला सात लाख 33 हजार 514 और अन्य 228 हैं। पच्चीस से 40 वर्ष आयु वर्ग के 62 लाख 36 हजार 46 मतदाताओं में पुरुष 3426905 और महिला 28 लाख नौ हजार 141 है। इस वर्ग में अन्य मतदाता 418 है। चालीस से 60 वर्ग आयु के 49 लाख 62 हजार 823 मतदाताओं में 27 लाख 28 हजार 303 पुरुष और 22 लाख 34 हजार 342 महिला मतदाता हैं जबकि अन्य 178 हैं। साठ वर्ष से ऊपर 18 लाख 52 हजार 948 मतदाताओं में पुरुष नौ लाख 49 हजार 623 और महिलाएं नौ लाख तीन हजार 280 तथा अन्य 45 हैं। 


 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!