दिल्ली में भीषण गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 72 साल में दूसरी बार सबसे गर्म महीना रहा अप्रैल

Edited By rajesh kumar,Updated: 29 Apr, 2022 09:23 PM

delhi broke the records april hottest month second time 72 years

दिल्ली में शुक्रवार को भीषण लू की स्थिति रही और राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया। दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला ने लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

 

नेशनल डेस्क: दिल्ली में शुक्रवार को भीषण लू की स्थिति रही और राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया। दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला ने लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह 12 साल में अप्रैल महीने में एक दिन का सर्वाधिक तापमान है। राष्ट्रीय राजधानी में 18 अप्रैल 2010 को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। महीने का अब तक का सर्वकालिक उच्च तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस है जो 29 अप्रैल 1941 को दर्ज किया गया था।

खेल परिसर में पारा 46.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रिज (45.7 डिग्री सेल्सियस), मुंगेशपुर (45.9 डिग्री सेल्सियस), नजफगढ़ (45.9 डिग्री सेल्सियस) और पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच से सात डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को दिल्ली के कई हिस्सों में भीषण लू की चेतावनी देते हुए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग मौसम की चेतावनी के लिए चार रंग कोड का उपयोग करता है - ‘ग्रीन' (किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), ‘येलो' (देखें और अद्यतन रहें), ‘ऑरेंज' (तैयार रहें) और ‘रेड' (कार्रवाई करें)। बढ़ती गर्मी और बढ़ती बिजली की मांग के बीच दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को मेट्रो ट्रेन और अस्पतालों सहित राजधानी में महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करने में संभावित झटके की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार किसी तरह दिल्ली में बिजली आपूर्ति की स्थिति से निपट रही है। उन्होंने देश में बिजली संकट से निपटने के लिए त्वरित और ठोस कदम उठाने का आह्वान किया।

आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, हल्की बारिश और धूल भरी आंधी के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं जिससे गर्मी से अस्थायी राहत मिल सकती है। इसने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार से लू के समाप्त होने की उम्मीद है जिसके एक मई की रात से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है। भाषा नेत्रपाल पवनेश

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!