दिल्लीः चौधरी सुरेंद्र कुमार ने ली AAP की सदस्यता, भाजपा पर लगाया आरोप

Edited By Yaspal,Updated: 17 Oct, 2019 07:25 PM

delhi chaudhary surendra kumar leaked aap membership accuses bjp

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आने के कई महीनों बाद चौधरी सुरेंद्र कुमार ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता ग्रहण कर ली। कुमार ने कहा कि दिल्ली

नई दिल्लीः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आने के कई महीनों बाद चौधरी सुरेंद्र कुमार ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता ग्रहण कर ली। कुमार ने कहा कि दिल्ली में कथित रूप से रविदास मंदिर तोड़े जाने की घटना से व्यथित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता छोड़ने का निर्णय किया।

कुमार ने कहा, “रविदास मंदिर तोड़े जाने से मेरी भावनाओं को ठेस पहुंची थी और आप द्वारा किए गए काम से मैं बहुत प्रभावित हूँ चाहे वह शिक्षा हो या स्वास्थ्य का क्षेत्र। इसलिए मैंने आप की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया।” कुमार ने इस वर्ष जुलाई में भाजपा की सदस्यता ली थी।
PunjabKesari
भाजपा का सदस्य बनने से पहले कुमार बसपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष थे। वह 2008 से 2013 तक दिल्ली के गोकुलपुरी से बसपा के विधायक थे। उनका स्वागत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अब कुमार सही पार्टी में हैं।

केजरीवाल ने कहा, “हम देख रहे हैं कि किस प्रकार हर दल के अच्छे लोग आप की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। यह इसलिए हो रहा है क्योंकि लोग हमारे द्वारा किए गए काम से प्रसन्न हैं। भाजपा या कांग्रेस सभी दलों के समर्थकों को हमारी नीतियों से लाभ हुआ है। इसीलिए वे सभी हमारा समर्थन कर रहे हैं।” इस महीने की शुरुआत में चार बार कांग्रेस के विधायक रहे परलाद सिंह साहनी ने आप की सदस्यता ली थी।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!