दिल्ली विस चुनाव 2020ः कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में सबसे ज्यादा प्रियंका की डिमांड

Edited By Ashish panwar,Updated: 28 Jan, 2020 09:06 PM

delhi chunav congress priyanka gandhi star campaign anil bhardwaj

दिल्ली विस चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें कांग्रेस के 40 बड़े नेता शामिल है। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस लिस्ट में सबसे ज्यादा डिमांड प्रियंका गांधी वाड्रा की हो रही है। लगभग 60 विधानसभा...

नई दिल्लीः दिल्ली विस चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें कांग्रेस के 40 बड़े नेता शामिल है। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस लिस्ट में सबसे ज्यादा डिमांड प्रियंका गांधी वाड्रा की हो रही है। लगभग 60 विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवारों ने अपने यहां प्रियंका गांधी का रोड शो या रैली कराने की मांग की है। दूसरे नंबर पर राहुल गांधी की डिमांड है तो तीसरे पर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को बुलाना चाह रहे हैं। इलाके जातीय व सामाजिक समीकरण के अनुसार भी उम्मीदवार अपने यहां कांग्रेस के स्टार प्रचारकों को आमंत्रित कर रहे हैं, लेकिन अभी यह तय नहीं हुआ है कि कौन से स्टार प्रचारक कब और कहां जाएंगे।

PunjabKesari

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, सबसे ज्यादा प्रियंका गांधी की ही डिमांड की गई है। कांग्रेस इस विधानसभा चुनाव में 70 में से 66 पर चुनाव लड़ रही हैं, चार सीटें पर उनका राजद के साथ गठबंधन है। इन 66 में से 60 प्रियंका को अपने यहां बुलाना चाह रहे हैं, उन्हें उम्मीद है कि प्रियंका उनके लिए वोटरों को रिझाने में सक्षम हैं। सूत्रों का कहना है कि प्रियंका की तुलना में राहुल गांधी की डिमांड कम है। लेकिन दिल्ली में पूर्वांचल वोटरों को रिझाने के लिए शत्रुघ्न सिन्हा की मांग काफी है, 35 से 40 विधानसभा के उम्मीदवार उनकी रैली व रोड शो कराने की मांग रख चुके हैं।

PunjabKesari

नवजोत सिंह सिद्धू की मांग भी लगभग 20 विधानसभा में की गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए 20 से 25 विधानसभा से बुलावा आया है। लगभग इतने ही कांग्रेस उम्मीदवार अपने यहां बॉलीवुड अभिनेत्री रही नगमा की मांग कर रहे हैं। वहीं, हरियाणा से सटे विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार भूपेंद्र हुड्डा को आमंत्रित कर रहे हैं। वहीं दिल्ली के नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा के अलावा कीर्ति आजाद की मांग सबसे ज्यादा है, उन्हें लगभग एक दर्जन से अधिक उम्मीदवार अपने यहां बुलाना चाह रहे हैं। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मांग भी खूब की जा रही है।

PunjabKesari

इस बारे में प्रदेश कांग्रेस के अनिल भारद्वाज का कहना है कि उम्मीदवारों की तरफ से जो मांग की गई थी, उसके बारे में हमने राष्ट्रीय कांग्रेस के वॉर रूम को सूचित कर दिया है। वहां इस पर बैठक होगी और स्टार प्रचारकों की उपलब्धता के अनुसार ही उनका प्रचार अभियान की तारीख व जगह फाइनल होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि बहुत जल्द कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी मैदान में होंगे। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!