प्रेमी संग मिलकर बेटी ने रची खौफनाक साजिश, माता-पिता का कर दिया मर्डर

Edited By Anil dev,Updated: 12 Mar, 2019 06:17 PM

प्रॉपर्टी की खातिर एक बेटी ने अपने ही रिश्तों का कत्ल कर दिया। उसने आशिक के संग मिलकर माता-पिता का मर्डर करवा दिया। हत्या की दोनों वारदात अलग अलग दिन पर हुई, लेकिन तरीका दोनों का एक जैसा था। उन्हें कोई नशीला पदार्थं मिलाकर चाय पीलाई और फिर नींद आ...

वेस्ट दिल्ली(नवोदय टाइम्स): प्रॉपर्टी की खातिर एक बेटी ने अपने ही रिश्तों का कत्ल कर दिया। उसने आशिक के संग मिलकर माता-पिता का मर्डर करवा दिया। हत्या की दोनों वारदात अलग अलग दिन पर हुई, लेकिन तरीका दोनों का एक जैसा था। उन्हें कोई नशीला पदार्थं मिलाकर चाय पीलाई और फिर नींद आ जाने पर मुंह दबाकर हत्या की गई। इसके बाद दोनों शव एक ही नाले में सूटकेस में डालकर फेंक दिए। हालांकि मामले की जांच के दौरान हत्यारन बेटी पुलिस को गुमराह नहीं कर सकी और उसकी सारी करतूत उजागर हो गई। इस वारदात की मास्टरमाइंड दंपति की बेटी ही है। 

पुलिस ने किया युवती को गिरफ्तार
पुलिस ने इस युवती को उसके आशिक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान देविन्द्र कौर उर्फ सोनिया व प्रिंस दीक्षित उर्फ विक्रम के रूप में हुई। बाहरी जिला के पुलिस उपायुक्त सेजू पी कुरुविला ने बताया कि आठ मार्च की शाम गांव सैयद नांगलोई के नजदीक नाले में एक महिला का शव महरुन रंग के सूटकेस में मिला था। पुलिस ने इस मामले में हालात के मद्देनजर पश्चिम विहार वेस्ट थाने में हत्या का केस दर्ज किया। 

जांच के दौरान हुए कईं खुलासे
आरोपियों को पकडऩे के लिए पश्चिम विहार वेस्ट एसएचओ मुकेश कुमार, निहाल विहार एसएचओ धर्मपाल सिंह और स्पेशल स्टॉफ इंस्पेक्टर सुखबिर मलिक की टीम को जिम्मा सौंपा गया। जांच के दौरान महिला की पहचान दीपक विहार निलौठी एक्सटेंशन दिल्ली निवासी जागिर कौर के तौर पर हुई। महिला का पति गुरमीत सिंह भी बॉडी मिलने के बाद से लापता थे। लिहाजा पुलिस की जांच सबसे पहले उनके ऊपर ही केंद्रित हुई।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!