Delhi Election 2020 : एक नजर त्रिनगर विधानसभा सीट पर

Edited By shukdev,Updated: 14 Dec, 2019 06:08 PM

त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र दिल्ली के पश्चिमी दिल्ली जिले का हिस्‍सा होने के साथ चांदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भी शामिल है। इस क्षेत्र को 1993 में पहली बार विधानसभा सीट बनाया गया। यहां से पहले विधायक बीजेपी के नंद किशोर गर्ग बने। उन्‍होंने...

नई दिल्ली: त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र दिल्ली के पश्चिमी दिल्ली जिले का हिस्‍सा होने के साथ चांदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भी शामिल है। इस क्षेत्र को 1993 में पहली बार विधानसभा सीट बनाया गया। यहां से पहले विधायक बीजेपी के नंद किशोर गर्ग बने। उन्‍होंने कांग्रेस के दीपचंद शर्मा को करारी हार का सामना कराया। इस सीट से नंदकिशोर कुल 3 बार विधायक चुने गए। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के नेता जितेंदर सिंह तोमर विधायक हैं। इस क्षेत्र में दक्षिण भारत से लेकर पूर्वी भारत तक की संस्कृति के अंश मिल जाते हैं इसलिए इस क्षेत्र को मिनी इंडिया भी कहते हैं। यह क्षेत्र किसी भी जाति वर्ग के लिए आरक्षित नहीं है।

साल 2015 के विधानसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो इस सीट पर आम आदमी पार्टी के जितेंदर सिंह तोमर ने भारतीय जनता पार्टी के नंद किशोर गर्ग को 22 हजार 311 वोटों से हराकर अपना परचम लहराया था। आम आदमी पार्टी के जितेंदर सिंह तोमर को कुल 63 हजार 12 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे भारतीय जनता पार्टी के नंद किशोर गर्ग को 40 हजार 701 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के अनिल भारद्वाज को 7 हजार 939 वोट मिले थे।   

एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर              
 PunjabKesari
साल 2013 के विधानसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के नंद किशोर गर्ग ने आम आदमी पार्टी के जितेन्द्र सिंह तोमर को 2 हजार 809 वोटों से हराकर अपना परचम लहराया था। भारतीय जनता पार्टी के नंद किशोर गर्ग को कुल 36 हजार 970 वोट मिले थे जबकि दूसरे स्थान पर रहे आम आदमी पार्टी के जितेन्द्र सिंह तोमर को कुल 34 हजार 161 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के अनिल भारद्वाज को कुल 24 हजार 962 वोट मिले थे।

एक नजर 2013 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर    
 PunjabKesari
साल 2008 के विधानसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो इस सीट पर कांग्रेस के अनिल भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी के नंद किशोर गर्ग को 1 हजार 969 वोटों से हराकर अपना परचम लहराया था। कांग्रेस के अनिल भारद्वाज को कुल 41 हजार 891 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे भारतीय जनता पार्टी के नंद किशोर गर्ग को 39 हजार 922 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बहुजन समाज पार्टी के पूरन मल गोयल को कुल 5 हजार 73 वोट मिले थे।

एक नजर 2008 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर  
   PunjabKesari
इस सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनाव परिणामों का विश्लेषण करें तो आम आदमी पार्टी को एक बार, भारतीय जनता पार्टी को एक बार और कांग्रेस को भी को एक बार जीत हासिल हुई है। बहरहाल देखना होगा कि इस बार कौन-सी पार्टी बाजी मारती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!