Delhi Election 2020 : एक नजर बुराड़ी विधानसभा सीट पर

Edited By shukdev,Updated: 15 Dec, 2019 05:55 PM

दिल्‍ली की 70 विधानसभा सीटों में बुराड़ी सीट महत्‍वपूर्ण स्‍थान रखती है। उत्‍तर पूर्व लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का यह इलाका 2008 में विधानसभा क्षेत्र बनाया गया। 2008 में यहां हुए पहले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के श्रीकृष्‍ण ने कांग्रेस के दीपक त्‍यागी...

नई दिल्ली: दिल्‍ली की 70 विधानसभा सीटों में बुराड़ी सीट महत्‍वपूर्ण स्‍थान रखती है। उत्‍तर पूर्व लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का यह इलाका 2008 में विधानसभा क्षेत्र बनाया गया। 2008 में यहां हुए पहले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के श्रीकृष्‍ण ने कांग्रेस के दीपक त्‍यागी को हराकर यहां पहले विधायक बनने का गौरव हासिल किया। 2013 के दूसरे चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी के संजीव झा ने जीत हासिल की। 2015 के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी के संजीव झा ने बीजेपी के गोपाल झा को मात देकर विधायक चुने गए। राजधानी क्षेत्र का हिस्‍सा यह विधानसभा सीट महाभारतकालीन खंडेश्वर शिव मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है। मान्‍यता है कि खांडव प्रस्‍थ के जलने से पहले अर्जुन ने इसी मंदिर में पूजा की थी। भगवान कृष्‍ण इस इलाके में अपनी गायें चराने आते थे। कृष्‍ण को लोग मुरारी कहते थे तो इस क्षेत्र का नाम मुरारी पड़ गया। मुगलकाल यह नाम बदलकर बुराड़ी हो गया। 2018 में यह इलाका एक परिवार के 11 लोगों के एक साथ खुदकुशी करने के चलते सुर्खियों में रहा।

साल 2015 के विधानसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो इस सीट पर आम आदमी पार्टी के संजीव झा ने भारतीय जनता पार्टी के गोपाल झा को 67 हजार 950 वोटों से हराकर अपना परचम लहराया था। आम आदमी पार्टी के संजीव झा को कुल 1 लाख 24 हजार 724 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे भारतीय जनता पार्टी के गोपाल झा को 56 हजार 774 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के जे.एस चौहान को 6 हजार 750 वोट मिले थे।


एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर          
 PunjabKesari

साल 2013 के विधानसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो इस सीट पर आम आदमी पार्टी के संजीव झा ने भारतीय जनता पार्टी के श्री कृष्ण को 10 हजार 351 वोटों से हराकर अपना परचम लहराया था। आम आदमी पार्टी के संजीव झा को कुल 60 हजार 164 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे भारतीय जनता पार्टी के श्री कृष्ण को कुल 49 हजार 813 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के दीपक त्यागी को कुल 31 हजार 649 वोट मिले थे।

एक नजर 2013 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर    
PunjabKesari

साल 2008 के विधानसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के श्री कृष्ण ने कांग्रेस के दीपक त्यागी को 4 हजार 990 वोटों से हराकर अपना परचम लहराया था। भारतीय जनता पार्टी के श्री कृष्ण को कुल 32 हजार 6 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के दीपक त्यागी को 27 हजार 16 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोक जनशक्ति पार्टी के विनोद नागर को कुल 17 हजार 777 वोट मिले थे।

एक नजर 2008 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
 PunjabKesari
इस सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनाव परिणामों का विश्लेषण करें तो आम आदमी पार्टी को दो बार और भारतीय जनता पार्टी को एक बार जीत हासिल हुई है।  बहरहाल देखना होगा कि इस बार कौन-सी पार्टी बाजी मारती है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!