केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इन दिनों दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। शाह ने रविवार को चुनाव प्रचार करते हुए दिल्ली कैंट इलाके में ''जनसंपर्क अभियान'' शुरू किया। ''जनसंपर्क अभियान'' के तहत अमित शाह लोगों के घर पहुंचे और उन्हें पर्चे बांटे। डोर-टू-डोर कैंपेन के दौरान शाह के साथ
नई दिल्लीः केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इन दिनों दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। शाह ने रविवार को चुनाव प्रचार करते हुए दिल्ली कैंट इलाके में 'जनसंपर्क अभियान' शुरू किया। 'जनसंपर्क अभियान' के तहत अमित शाह लोगों के घर पहुंचे और उन्हें पर्चे बांटे। डोर-टू-डोर कैंपेन के दौरान शाह के साथ भाजपा के कार्यकर्त्ता भी भारी संख्या में मौजूद रहे।

वहीं इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद कजेरीवाल ने आम आदमी पार्टी उम्मीदवार के प्रचार के लिए किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी डोर-टू-डोर कैंपेन किया। जावड़ेकर ने आदर्शनगर विधानसभा क्षेत्र में लोगों के घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी राजकुमार भाटी के लिए वोट मांगा।
Delhi election: शाहीन बाग पहुंची चुनाव आयोग की टीम, हालात का लिया पूरा जायजा
NEXT STORY