दिल्ली चुनाव परिणाम कइयों को करेगा गुमनाम

Edited By Pardeep,Updated: 10 Feb, 2020 04:59 AM

delhi election results will be anonymous to many

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल में ‘आप’ ने फिर पूर्ण बहुमत से जीत का दावा किया है। किसी भी सर्वे एजैंसी के एग्जिट पोल में भाजपा की बहुमत की संभावना नहीं जताई गई है। एग्जिट पोल सर्वे कई बार गलत भी हुए हैं, लेकिन सट्टा...

नई दिल्लीः  दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल में ‘आप’ ने फिर पूर्ण बहुमत से जीत का दावा किया है। किसी भी सर्वे एजैंसी के एग्जिट पोल में भाजपा की बहुमत की संभावना नहीं जताई गई है। एग्जिट पोल सर्वे कई बार गलत भी हुए हैं, लेकिन सट्टा बाजार के अनुमान ज्यादातर सही होते रहे हैं। सट्टा बाजार में भी ‘आप’ की ही पूर्ण बहुमत से जीत वाला भाव लगातार जारी है। 

वहीं ‘आप’ राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कार्यकत्र्ताओं से ई.वी.एम. की कड़ी निगरानी की अपील की। कांग्रेस नेता भी सतर्क हैं। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव मतगणना में ई.वी.एम. के मार्फत यदि कुछ भी उलटफेर करने की आशंका हुई तो इसे ‘आप’ व कांग्रेस मुद्दा बनाएंगे जिसमें अन्य विपक्षी दल भी साथ आ जाएंगे और इसे बिहार, असम व प. बंगाल वि.स. चुनाव में मुद्दा बना देंगे। चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग करने लगेंगे। ऐसे में जो भी हो दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम कइयों को गुमनाम करेगा। 

यदि फिर ‘आप’ जीती तो अरविन्द केजरीवाल, मनीष सिसौदिया व प्रशांत किशोर का कद बढ़ेगा। भाजपा जीती तो अमित शाह, जे.पी. नड्डा की बमबम होगी, मनोज तिवारी का कद बढ़ेगा। यदि भाजपा हारी तो कहा जाएगा कि नड्डा के अध्यक्ष बनते ही भाजपा एक राज्य में हार गई व मनोज तिवारी पर गाज गिरेगी। उनको दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है, यही हाल दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पी.सी. चाको का होगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!