Delhi election: चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, ग्रेट खली-साइना और निरहुआ उतरेंगे मैदान में

Edited By Seema Sharma,Updated: 06 Feb, 2020 09:27 AM

delhi election today is the last day of election campaign

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को प्रचार का आखिरी दिन है। आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी ( BJP)और कांग्रेस के स्टार प्रचारक आज वोटरों को लुभाने के लिए प्रचार करेंगे। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल जहां नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में...

नेशनल डेस्कः दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को प्रचार का आखिरी दिन है। आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी ( BJP)और कांग्रेस के स्टार प्रचारक आज वोटरों को लुभाने के लिए प्रचार करेंगे। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल जहां नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे वहीं भाजपा के 200 से सांसद कैंपेन करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह भी आज सुबह 11 बजे से लेकर शाम तक चुनाव प्रचार करेंगे।

PunjabKesari

शाह के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव, WWE में पहलवानी करने वाले भारतीय रेसलर 'द ग्रेट खली, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भोजपुरी स्टार रवि किशन, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत भाजपा के स्टार प्रचारको में निरहुआ और साइना नेहवाल भी शामिल है। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज चुनाव प्रचार कर सकते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!