आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर अल्का लांबा ने की AAP कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश (VIDEO)

Edited By Anil dev,Updated: 08 Feb, 2020 12:04 PM

चांदनी चौक सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता को पुलिस के सामने थप्पड़ मारने की कोशिश की।  वीडियो में आप कार्यकर्ता कहता हुआ दिख रहा है कि ये 22 साल का लड़का किसका है, ये तो बता दो उसकी बात से अलका लांबा को...

नई दिल्ली: चांदनी चौक सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता को पुलिस के सामने थप्पड़ मारने की कोशिश की।  वीडियो में आप कार्यकर्ता कहता हुआ दिख रहा है कि ये 22 साल का लड़का किसका है, ये तो बता दो उसकी बात से अलका लांबा को गुस्सा आता है और वो उसे मारने के लिए आगे बढ़ती हैं, लेकिन थप्पड़ हवा में रह जाता है। पुलिस तब तक कार्यकर्ता को पकड़ लेती है।

 

 इस घटना के बाद अलका लांबा ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल जी हार रहे हैं।  उनकी पार्टी चांदनी चौक विधानसभा हार रही है तो वो अपने गुंडों को भेज रहे हैं। इनमें अमित शाहनी का बेटा भी है। दोनों रंगे हाथों पकड़े गये हैं।  मैं दिल्ली पुलिस की सराहना करना चाहूंगी की उन्होंने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। अलका लांबा इस बार कांग्रेस (Congress) के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं. उनका मुकाबला BJP के सुमन कुमार गुप्‍ता और AAP के पीएस. साहनी से है.

PunjabKesari

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया। दिल्ली में 1.47 करोड़ लोग मताधिकार का प्रयोग करने के योग्य हैं जो 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। सुरक्षाबल 70 विधानसभा क्षेत्रों में पैनी नजर रख रहे हैं। पुलिस और अर्द्धसैन्य बल के कर्मी शाहीन बाग, जामिया नगर और सीलमपुर जैसे संवेदनशील इलाकों में ‘‘अतिरिक्त सतर्कता'' बरत रहे हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) रणबीर सिंह ने बताया कि 81 लाख से अधिक पुरुष मतदाता, 66.80 लाख महिला मतदाता और 869 तीसरे लिंग के मतदाता हैं। अधिकारियों के अनुसार, करीब 2.33 लाख मतदाता 18 से 19 साल की आयुवर्ग के हैं, 2.04 लाख मतदाता 80 साल के वरिष्ठ नागरिक हैं जबकि 11,608 सेवा मतदाता हैं। इस बार जो दिग्गज उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं उनमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी की आतिशी और राघव चड्ढा, चार पूर्व महापौर भाजपा के आजाद सिंह, योगेंद्र चंदोलिया, रवींदर गुप्ता और खुशी राम तथा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा शामिल हैं।


PunjabKesari
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!