दिल्ली गुरुद्वारा चुनाव : अकाली दल ने जारी की 26 उम्मीदवारों की लिस्ट

Edited By ,Updated: 05 Feb, 2017 10:35 PM

delhi gurdwara elections

पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चु....

नई दिल्ली: शिरोमणि अकाली दल (बादल) दिल्ली इकाई ने आज दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए 26 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कमेटी के मौजूदा पांचों पदाधिकारियों सहित 18 कमेटी सदस्यों के नाम शामिल हैं। ग्रेटर कैलाश वार्ड से मनजीत सिंह जी.के., पंजाबी बाग से मनजिन्द्र सिंह सिरसा, पीतमपुरा से महिन्द्र पाल सिंह चड्ढा, त्रिनगर से सतपाल सिंह एवं फतेह नगर वार्ड से अमरजीत सिंह फतेह नगर चुनाव मैदान में उतरने वाले कमेटी पदाधिकारी हैं। 

अकाली दल के प्रवक्ता परमिन्द्र पाल सिंह ने बताया कि बाकी बचे 20 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी। मौजूदा कमेटी सदस्यों में हरी नगर वार्ड से अवतार सिंह हित, शिव नगर से ओंकार सिंह थापर, कालका जी से हरमीत सिंह कालका, स्वरूप नगर से रविन्द्र सिंह खुराना, मॉडल टाऊन से कैप्टन इन्द्रप्रीत सिंह, शक्ति नगर से हरविन्द्र सिंह, देव नगर से परमजीत सिंह राणा, राजिन्द्र नगर से परमजीत सिंह चंडोक, रमेश नगर से तनवंत सिंह, उत्तम नगर से गुरमीत सिंह मीता, सफदरजंग एन्क्लेव से कुलदीप सिंह साहनी, नवीन शाहदरा से कुलवंत सिंह बाठ एवं खुरेजी खास से जतिन्द्र पाल सिंह गोल्डी के नाम शामिल हैं।


इसके अलावा जंगपुरा वार्ड से वरिष्ठ अकाली नेता कुलदीप सिंह भोगल, राजौरी गार्डन से हरमनजीत सिंह, विष्णु गार्डन से मनजीत सिंह औलख, शाम नगर से हरजीत सिंह पप्पा, तिलक नगर से दलजीत सिंह सरना, जनकपुरी से इकबाल सिंह शेरा, मालवीय नगर से ओंकार सिंह राजा तथा गीता कालोनी से हरिन्द्र पाल सिंह के नामों को स्क्रीङ्क्षनग कमेटी ने हरी झण्डी दी है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!