देखें CCTV: दिल्ली में तड़के चलीं गोलियां... गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग से मचा हड़कंप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Edited By Updated: 11 Jun, 2026 02:02 PM

delhi gym firing west vihar firing lawrence bishnoi gang bishnoi gang news

बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में वीरवार तड़के मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने एक जिम के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी की। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस घटना की जिम्मेदारी ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह जिम राजौरी...

नई दिल्ली: बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में वीरवार तड़के मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने एक जिम के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी की। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस घटना की जिम्मेदारी ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह जिम राजौरी गार्डन के दो निवासियों का है और एक लोकप्रिय पंजाबी गायक गुरु रंधावा इसके 'ब्रांड एंबेसडर' हैं। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावर सुबह करीब चार बजे मोटरसाइकिल से जिम के पास पहुंचे और उन्होंने जिम पर कम से कम सात गोलियां चलाईं और मौके से भाग गए। मामले की सूचना पुलिस को सुबह करीब सवा पांच बजे तब दी गई, जब जिम के कर्मचारी वहां पहुंचे।

दिल्ली के पश्चिम विहार में 24 एचएस फिटनेस जिम के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने सात राउंड फायरिंग की। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ग्रुप ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। @DelhiPolice @CPDelhi @LtGovDelhi @gupta_rekha @ArvindKejriwal https://t.co/ckz9k4WOcJ pic.twitter.com/6SwhNZFW9c

— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) June 11, 2026

 पुलिस ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस ने कहा कि फॉरेंसिक दल अपराध स्थल की जांच कर रहे हैं और इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के अनिल पंडित समूह ने कथित तौर पर इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। 

पुलिस ने कहा कि वे इस दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि कर रहे है और हमले के पीछे के मकसद की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि रंगदारी, गिरोहों की आपसी रंजिश और निजी दुश्मनी समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है।  
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!