जाम में फंसे मंत्री, लिया मेट्रो का सहारा

Edited By Anil dev,Updated: 22 May, 2018 03:22 PM

delhi hardeep singh puri igi airport

दिल्ली में यातायात जाम की दिनों दिन गंभीर होती समस्या से आज केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी खुद घिर गए। हालांकि लाखों दिल्ली वालों की तरह पुरी के लिए भी इस संकट से निजात दिलाने में मेट्रो रेल सहायक बनी।

नई दिल्ली: दिल्ली में यातायात जाम की दिनों दिन गंभीर होती समस्या से आज केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी खुद घिर गए। हालांकि लाखों दिल्ली वालों की तरह पुरी के लिए भी इस संकट से निजात दिलाने में मेट्रो रेल सहायक बनी। 


यातायात जाम में फंस गए मंत्री हरदीप सिंह
पुरी आज आईजीआई एयरपोर्ट के रास्ते पर थे तभी वह धौलाकुंआ के पास यातायात जाम में फंस गए। उन्होंने ट्वीट कर बताया ‘‘भारी यातायात जाम में फंसने के बाद मेरे पास फ्लाइट छोडऩे या मेट्रो की सवारी करने का ही विकल्प था, और मैंने दूसरे विकल्प को चुना।’’ मेट्रो में सफर करते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए पुरी ने एयरपोर्ट मेट्रो को सबसे साफ, सुरक्षित और यातायात का असरकारी माध्यम बताया। उन्होंने कहा ‘‘हमारे पास सही मायने में मेट्रो के रूप में विश्वस्तरीय पूंजी है।’’  

मंत्री पुरी ने सार्वजनिक परिवहन की वकालत
उल्लेखनीय है कि पुरी लगातार इस बात की वकालत करते रहे हैं कि दिल्ली में यातायात जाम की गंभीर होती समस्या का एकमात्र समाधान सार्वजनिक परिवहन है। दिल्ली सरकार द्वारा पर्याप्त संख्या में बसों की खरीद नहीं करने का हवाला देते हुए वह दिल्ली मेट्रो को सार्वजनिक परिवहन का सबसे मुफीद माध्यम मानते हैं।      

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!