स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कोरोना को मात देकर आज से लौटेंगे काम पर

Edited By Murari Sharan,Updated: 20 Jul, 2020 11:23 AM

delhi health minister satendra jain will come today office

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोरोना को मात दे दी है। वो अब पूरी तरह से ठीक होने के बाद आज से काम पर लौट रहे हैं...

नई दिल्ली/डेस्क।  दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोरोना को मात दे दी है। वो अब पूरी तरह से ठीक होने के बाद आज से काम पर लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है कि  हमारे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कोरोना को मात देकर ठीक हो गए हैं। वह आज से काम शुरू करेंगे।

अपने ट्वीट में सीएम केजरीवाल ने आगे लिखा है कि वो हमेशा अस्पतालों का दौरा करने और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और रोगियों से मिलने के लिए मैदान पर थे। इसके बाद वो कोरोन संक्रमण का शिकार हो गए। एक महीने के बाद, वह आज वो वापस अपने काम पर लौट रहे हैं। मैं सत्येंद्र का स्वागत करता हूं, मेरी और से बहुत शुभकामनाएं। 

 

जैन को दी गई थी प्लाज्मा थेरेपी
बता दें कि बीते माह सत्येंद्र जैन कोरोना पाजिटिव हुए थे। उनकी हालात ज्यादा बिगड़ गई थी, उन्हें सांस लेने में दिक्तकत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें प्लाज्मा थेरेपी भी दी गई। अब सत्येंद्र जैन पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और आज से काम पर लौट रहे हैं। उनके साथ आम आदमी पार्टी की विधायत आतिशी को भी कोरोना संक्रमण हुआ था। 

 

आतिशी ने ठीक होकर दान किया प्लाज्मा
आतिशी भी अब पूरी तरह से कोरोना को मात दे चुकी हैं। इतना ही नहीं आतिशी ने अपना प्लाज्मा भी दान किया है। दिल्ली सरकार की ओर से लगातार प्लाज्मा दान करने की अपील की जा रही है। इसलिए लिए दिल्ली में अब तीन प्लाज्मा बैंक खुल चुके हैं। दिल्ली में अब कोरोना की रफ्तार भी कम हो चुकी है। यहां अब 2000 से कम केस मिलने लगे हैं। वहीं मौत के आंकड़ों में भी कमी आई है। 

 

दिल्ली में एक लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक
यहां रविवार को 24 घंटों में कोरोना के 1211  नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 31 मरीजों की जान गई है।इसके साथ ही राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 1,22,793 हो गए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में सक्रिय मामलों की संख्या 16,031 है। वहीं 1,03,134 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 3,628 लोगों की जान जा चुकी है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!