माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होगी दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस

Edited By Yaspal,Updated: 09 Oct, 2020 06:48 PM

delhi katra vande bharat express will start soon

अनलॉक 5 में जहां तमाम आर्थिक गतिविधियां सामान्य हो रही हैं, वहीं भारतीय रेल सेवा भी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। विशेष ट्रेनों के साथ-साथ भारतीय रेल ने धार्मिक स्थलों से अपने रेल सेवा भी बहाल करने का फैसला किया है। इस बीच माता वैष्णो देवी के भक्तों...

नेशनल डेस्कः अनलॉक 5 में जहां तमाम आर्थिक गतिविधियां सामान्य हो रही हैं, वहीं भारतीय रेल सेवा भी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। विशेष ट्रेनों के साथ-साथ भारतीय रेल ने धार्मिक स्थलों से अपने रेल सेवा भी बहाल करने का फैसला किया है। इस बीच माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए अच्छी खबर है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत ट्रेन सेवा जल्द बहाल की जाएगी। सिंह ने बताया कि नवरात्रि से पहले जम्मू-कश्मीर में कटरा के लिए ट्रेन सेवा बहाल करने पर रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ चर्चा की गई।

सिंह ने ट्वीट किया, ‘रेल मंत्री पीयूष गोयल से दिल्ली-कटरा (वैष्णो देवी) वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा बहाल करने को लेकर चर्चा की। नवरात्रि में पवित्र स्थल जाने की योजना बना रहे देशभर के श्रद्धालुओं के लिए यह जानकारी आश्वस्त करने वाली होगी। बता दें कि देश में कोरोना वायरस के कारण मार्च में रेल सेवाएं बाधित हो गई थीं, जिन्हें अब चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जा रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!