दिल्ली में मजदूराें के लिए बनेंगे रैन बसेरे, LG ने केजरीवाल सरकार को दिए निर्देश

Edited By vasudha,Updated: 20 Apr, 2021 12:38 PM

delhi lt governor migrant workers delhi lockdown

राजधानी में एक हफ्ते की लॉकडाउन की घोषणा होते ही अफता तफरी का माहौल बन गया है। हजारों की तदाद में मजदूरों ने घर और रवाना होना शुरू कर दिया है। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने इस पर चिंता जताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्य सचिव से...

नेशनल डेस्क:  राजधानी में एक हफ्ते की लॉकडाउन की घोषणा होते ही अफता तफरी का माहौल बन गया है। हजारों की तदाद में  मजदूरों ने घर और रवाना होना शुरू कर दिया है। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने इस पर चिंता जताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्य सचिव से मुलाकात की है। सूत्राें के अनुसार अनिल बैजल ने दिल्ली सरकार को मजदूरों को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया है।

PunjabKesari

दिल्ली उपराज्यपाल ने  प्रवासी कामगारों से दिल्ली ना छोड़ने की अपील करते हुए उनकी मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने सरकार को नर्देश दिए कि मजदूरों में किसी तरह का पैनिक ना हो, इस तरह की व्यवस्था की जाए। सूत्राें की मानें तो दिल्ली में प्रवासी मजदूरों के लिए अलग-अलग तरह की व्यवस्थाएं की जाएंगी। जिन मजदूरों को रहने की दिक्कत है, उनके लिए रैन बसेरों का प्रबंध किया जाएगा। शाम को एक बार फिर मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल की बैठक हो सकती है।

PunjabKesari

मजदूरों की समस्या से निपटने के लिए नोडल ऑफिसर की भी नियुक्ति की गई है। वहीं दूसरी ओर प्रवासी मज़दूर भारी संख्या में  विहार टर्मिनल पहुंचे। एक मज़दूर ने बताया कि पिछले लॉकडाउन में हम लोग यहां फंस गए थे इसलिए हम लोग अभी ही अपने घर जा रहे हैं। पिछले बार हम लोगों ने यहां बहुत परेशानी का सामना किया था।

PunjabKesari

याद हो कि अरविंद केजरीवाल ने भी राजधानी में एक हफ्ते की लॉकडाउन की घोषणा करते हुए प्रवासी लोगों से दिल्ली नहीं छोड़कर जाने की अपील करते हुए कहा था कि ‘मैं हूं ना', मुझ पर भरोसा रखो। लेकिन उसके बाद भी आनंद विहार आईएसबीटी पर हजारों लोगों को अपने घर रवाना होने के लिए बस पाने की कोशिश करते देखा गया। दरअसल प्रवासी कामगारों को आशंका है कि दिल्ली में रोजाना कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, ऐसे में लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!