दिल्ली MCD चुनाव: भाजपा की ओर से फोगाट बहनें करेंगी प्रचार

Edited By ,Updated: 18 Mar, 2017 01:43 AM

delhi mcd election riot fogat sisters from bj ravi kishan will campaign

दिल्ली नगर निगम चुनावों में जनादेश अपने पक्ष में करने के लक्ष्य से भाजपा ने....

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनावों में जनादेश अपने पक्ष में करने के लक्ष्य से भाजपा ने कुश्ती के क्षेत्र में प्रसिद्ध फोगाट बहनों, भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन और अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियां पाने वालों को अपने पक्ष में प्रचार के लिए उतारा है। सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि 22 अप्रैल को होने वाले इस चुनाव में विभिन्न क्षेत्रों के सितारे भाजपा के पक्ष में प्रचार करते नजर आएंगे। इसके लिए क्रिकेटर शिखर धवन से भी बातचीत चल रही है। 

सूत्र ने बताया कि एनसीडी चुनावों में हम अपनी पूरी ताकत लगाने वाले हैं। पार्टी के लिए बहुत बड़ा लक्ष्य तय किया है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हमारी जीत ने कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकोंं मेंं नया उत्साह भर दिया है। बड़े नामों का प्रचार से जुडऩा इस उत्साह को और बढ़ा रहा है। भाजपा नगर निगम चुनावों में बहुत कुछ दांव पर लगा रही है और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, महासचिव (संगठन) रामलाल, केन्द्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू रविवार को रामलीला मैदान में मतदान केन्द्रों के प्रभारियों के सम्मेलन को संबोधित करने के लिए तैयार हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने संवाददाताओं से कह कि हम चाहते हैं कि हमारे सबसे बड़े नेता और लोकप्रिय हस्तियां जनता को संबोधित करें। 

हम आशा करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कम से कम एक बार लोगों को संबोधित करें। हम उनसे इस संबंध में अनुरोध करने वाले हैं, लेकिन किसी सूरत में वह हमारे मार्गदर्शक हैं। पहलवान बहनों गीता और बबीता फोगाट को दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने हाल ही में स्वच्छ भारत अभियान को प्रोत्साहित करने के लिए ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। सूत्र का कहना है कि शिखर धवन के साथ, हमारा अनुबंध लगभग हो चुका है। दिल्ली के मतदाताओं में बड़ी संख्या में शामिल पूर्वांचल के लोगों को ध्यान में रखते हुए रवि किशन को प्रचार में उतारा जा रहा है। वह बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। यह पूछने पर कि चुनाव में भाजपा का लक्ष्य कितनी सीटों का है, तिवारी ने कहा, ‘‘पूरे 272’’।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!