US की फर्स्ट लेडी मेलानिया ने ली दिल्ली के बच्चों की 'Happy class', देखिए-खूबसूरत तस्वीरें

Edited By Seema Sharma,Updated: 25 Feb, 2020 02:14 PM

delhi melania arrives to see happiness class

अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप का मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के मोती बाग स्थित एक सरकारी स्कूल पहुंचने पर वहां के बच्चों ने जोरदार स्वागत किया। मेलानिया हैप्पीनेस क्लास में हिस्सा लेने के लिए स्कूल पहुंची थीं। मेलानिया के स्वागत में सर्वोदय...

नई दिल्ली: अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप का मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के मोती बाग स्थित एक सरकारी स्कूल पहुंचने पर वहां के बच्चों ने जोरदार स्वागत किया। मेलानिया हैप्पीनेस क्लास में हिस्सा लेने के लिए स्कूल पहुंची थीं। मेलानिया के स्वागत में सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक स्कूल को फूलों से सजाया गया था। स्कूल में अनेक स्थानों पर फूलों से रंगोली बनाई गई थी और स्कूल का बैंड उनके स्वागत के लिए तैयार था।

PunjabKesari

मेलानिया के स्वागत के लिए बच्चों ने पारंपरिक परिधान पहने थे। मेलानिया के स्कूल में आने पर उत्साहित छात्रों ने फूलमाला पहना कर और उनके माथे पर टीका लगा कर पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फूलों का गुलदस्ता भी भेंट किया गया। इन औपचारिकताओं के बाद प्रथम महिला ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद वह स्कूल का भ्रमण करने और हैप्पीनेस क्लास में हिस्सा लेने के लिए बढ़ गईं। उनकी यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

PunjabKesari

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके स्वागत में ट्वीट किया था,‘‘मेलानिया आज हमारे स्कूल में हैप्पीनेस क्लास में शामिल होंगी। हमारे शिक्षकों, छात्रों और दिल्लीवासियों के लिए खास दिन। भारत सदियों से दुनिया को आध्यात्मिकता की शिक्षा देता आया है। मुझे खुशी है कि वह हमारे स्कूल से प्रसन्नता का संदेश ले कर जाएंगी।'' उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर उनका स्वागत किया।

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!