आज आधी रात से ठप्प हो सकती है दिल्ली मेट्रो सेवा, 9000 कर्मचारी जाएंगे हड़ताल पर

Edited By shukdev,Updated: 29 Jun, 2018 07:28 PM

delhi metro 9000 employees on strike

दिल्ली में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए परेशान करने वाली खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के कर्मचारी शनिवार यानी 30 जून से हड़ताल पर जा रहे हैं। वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर डीएमआरसी और कर्मचारियों के बीच बातचीत हुई पर...

नई दिल्ली : दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो रेल सेवा के पहिये कल यानी 30 जून से थम सकते हैं क्योंकि दिल्ली मेट्रो रेल सेवा(डीएमआरसी) के नौ हजार नान एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों ने वेतन समेत अपनी अन्य मांगों के नहीं माने जाने पर शनिवार से हड़ताल का ऐलान किया है। मेट्रो रेल के ट्रेन आपरेटर . स्ट्रेशन नियंत्रक. तकनीशियन. रखरखाव कर्मचारी और परिचालन कर्मचारी पिछले कुछ दिनों से विरोध स्वरुप काली पट्टी बांध कर विरोध जता रहे थे। 

इन्होंने वेतन और पे ग्रेड पुनरीक्षण को लेकर बकाया भुगतान की मांगे नहीं माने जाने को लेकर 30 जून से हड़ताल का ऐलान कर दिया है। डीएमआरसी के करीब 12 हजार कर्मचारियों में से लगभग 9000 हजार गैर कार्यकारी कर्मचारी हैं।  
PunjabKesari
दिल्ली के परिवहन मंत्री ने कर्मचारियों की मागों का समाधान निकालने का दिया निर्देश
इस बीच दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह को कर्मचारियों से जुड़ी मांगों का समाधान निकालने का निर्देश दिया है। डीएमआरसी निदेशक को लिखे पत्र में गहलोत ने प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच बातचीत की जानकारी भी मांगी है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द हल करने के प्रयास किए जाएं जिससे मेट्रो के परिचालन किसी भी तरीके से प्रभावित नहीं हो। गहलोत ने कहा है कि वह जरूरत पडऩे पर कर्मचारियों की मांगों का समाधान निकालने में डीएमआरसी की मदद के लिए हस्तक्षेप करने को तैयार हैं। 
PunjabKesari
मेट्रो कर्मचारियों ने पिछले साल भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया था और हड़ताल की घोषणा की थी लेकिन अंतिम समय पर प्रबंधन और कर्मचारी परिषद के बीच बातचीत हो जाने से हड़ताल नहीं हुई थी। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधन ने पिछले साल जुलाई में जो समझौता किया था उसे क्रियान्वित नहीं किया गया है और अब हमें मजबूरन हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। कर्मचारी संघ के नेताओं का कहना है कि वे पिछले दस साल से एक ही वेतन पर काम कर रहे हैं। पहले सेवा रिकार्ड संतोषजनक होने पर हर पांच साल में एक पदोन्नति दे दी जाती थी। प्रबंधन ने जो वादे पिछले साल किए वह पूरे नहीं किए। 
PunjabKesariरोजान करीब 25 लाख लोग करते हैं मेट्रों में सफर
नेताओं ने कहा कि समझौते के तहत 13500..25520 रुपए के वेतन ग्रेड को 1400..26950 रुपए के साथ मिलने का प्रबंधन ने वादा किया था जिसे पूरा नहीं किया गया। नान एग्जिक्यूटिव नेताओं का कहना है कि वह 20600..46500 रुपए पे ग्रेड की मांग कर रहे हैं। मेट्रो रेल की यदि हड़ताल हुई तो राजधानी में सड़कों पर अफरा तफरी की आशंका है। दिल्ली परिवहन निगम की बसों की संख्या पहले ही बहुत कम है। मेट्रो रेल से रोजाना करीब 25 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। ऐसे लोगों के अपने वाहन का इस्तेमाल करने पर सड़कों पर यातायात की समस्या का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!