Edited By ,Updated: 13 Apr, 2016 02:43 PM
दिल्ली की एक मॉडल को फिल्म में काम दिलाने के बहाने उसके दोस्त द्वारा दी गई प्रताडऩा की कुछ नई तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली की एक मॉडल को फिल्म में काम दिलाने के बहाने उसके दोस्त द्वारा दी गई प्रताडऩा की कुछ नई तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे इस खूबसूरत मॉडल का पूरा शरीर सिगरेट से दागा गया है। दरिंदगी की ये तस्वीरें देख आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
मॉडल से ना सिर्फ गैंगरेप किया गया बल्कि बेरहमी से उसे टॉर्चर भी किया गया। किसी तरह उन लोगों से जान बचाकर भागने में कामयाब हुई मॉडल ने अपनी साथ हुई।
दरअसल, दिल्ली की इस मॉडल की फेसबुक पर पुणे के एक शख्स से फ्रेंडशिप हुई थी। इस शख्स ने लड़की को फिल्म में काम दिलाने के बहाने पुणे बुलाया था। यहां लड़की को एक और शख्स से मिलवाया गया। लड़के ने उसे अपना बॉस बताया। इसके बाद लड़की पर फिल्म में काम दिलाने के बहाने रिलेशन बनाने के लिए दबाव बनाया गया।
जब लड़की ने इसके लिए मना किया तो इन लोगों ने उसके साथ दरिंदगी की हदें तोड़ दीं। ल़ड़़की को कई दिनों तक भूखा रखा गया, उसकी हर रोज पिटाई की गई। यही नहीं उसे सिगरेट से दागा गया और फिर जबरन गैंगरेप किया गया। पीड़िता के मुताबिक उसे जबरन ड्रग्स देकर बेल्ट से पीटा जाता था।
आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट को भी सिगरेट से दाग दिया। वहीं, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ कोटला मुबारकपुर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को पुणे ट्रांसफर कर दिया है।