रेलवे ट्रैक पर मिले महिला और 2 बच्चियों के कटे हुए शव, एक साल का मासूम बिलखता मिला

Edited By Anil dev,Updated: 02 Jul, 2020 03:44 PM

delhi mother dead bodies railway track

पूर्वी दिल्ली के मंडावली रेलवे स्टेशन में रेल पटरियों पर बृहस्पतिवार को 30 वर्षीय एक महिला और उसकी दो छोटी बच्चियों के शव पाए गए हैं। पुलिस को आत्महत्या का संदेह है। एक अधिकारी ने बताया कि महिला का एक साल का बेटा शव के किनारे लेटा हुआ मिला।

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मंडावली रेलवे स्टेशन में रेल पटरियों पर बृहस्पतिवार को 30 वर्षीय एक महिला और उसकी दो छोटी बच्चियों के शव पाए गए हैं। पुलिस को आत्महत्या का संदेह है। एक अधिकारी ने बताया कि महिला का एक साल का बेटा शव के किनारे लेटा हुआ मिला। वह आंशिक तौर पर घायल है। उन्होंने बताया कि कोई सुसाइड नोट घटनास्थल से नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि महिला और उसकी दो छोटी बच्चियां (उम्र क्रमश: पांच और छह साल) ट्रेन से कुचली गईं।


 पटरियों पर पड़े हुए थे तीन शव 
पुलिस उपायुक्त (रेलवे) हरेंद्र सिंह ने बताया, हमें तड़के तीन बजकर करीब 40 मिनट पर इस घटना की जानकारी हुई। मंडावली स्टेशन में रेल पटरियों पर तीन शव पड़े हुए मिले और एक साल का बच्चा जीवित मिला। वह आंशिक तौर पर घायल है और उसकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि शवों को कोविड-19 के एहतियात के हिसाब से पटरी से हटाया गया और गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेज दिया गया। छोटे बच्चे को इलाज के लिए अन्य अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला का पति ई-रिक्शा चालक है। यह जोड़ा अपने बच्चों के साथ मंडावली में रेलवे कालोनी के निकट रहता था। पुलिस ने बताया कि महिला का अपने पति के साथ कुछ विवाद था और हो सकता है कि उसने इस वजह से ही यह भयानक कदम उठाया हो। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!