उफ! देश में ये हो क्या रहा है

Edited By Anil dev,Updated: 05 May, 2018 09:45 AM

delhi mumbai bangalore driver

उफ! देश में यह क्या हो रहा है, अब तो मेट्रो और कैब में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। दिल्ली में बस यात्री की और कैब चालक की महिला यात्री के सामने अश्लील हरकत की खबरों को अभी लोग भूले भी नहीं थे। इसी बीच मुंबई और बेंगलुरू में ऐसी ही शर्मनाक घटनाएं...

नई दिल्ली: उफ! देश में यह क्या हो रहा है, अब तो मेट्रो और कैब में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। दिल्ली में बस यात्री की और कैब चालक की महिला यात्री के सामने अश्लील हरकत की खबरों को अभी लोग भूले भी नहीं थे। इसी बीच मुंबई और बेंगलुरू में ऐसी ही शर्मनाक घटनाएं सामने आई हैं। इसमें बेंगलुरू के मेट्रो में यात्री ने जिप खोलकर महिला यात्री के साथ अश्लीलता की, वहीं मुंबई में कैब चालक महिला यात्री की मौजूदगी में ही हस्तमैथुन करने लगा। दोनों ही मामलों की शिकायत पुलिस से की गई है।

मेट्रो में महिला यात्री से अश्लीलता 
मेट्रो में एक युवक ने भीड़ का फायदा उठाकर महिला यात्री से अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक साऊथ बेंगलुरू उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी निवासी प्रवीण बी हेगड़े एक प्राइवेट फर्म में ऑडिटर है। महिला का आरोप है कि राजाजी नगर स्टेशन के पास आरोपी प्रवीण उसके पीछे खड़ा हो गया। इसके बाद भीड़ का सहारा लेकर उसे छूने का प्रयास करने लगा। महिला को जब अजीब लगा तो उसने युवक से दूर खड़े होने के लिए कहा। दोबारा युवक के सटने पर उसने जब पीछे मुड़कर देखा तो वह दंग रह गई। युवक अपना प्राइवेट पार्ट बाहर निकालकर महिला से सटा रहा था। जिसके बाद महिला ने शोर मचाया तो यात्रियों ने उसे पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। 

कैब चालक करने लगा अश्लील हरकत
दिल्ली में कैब चालक की हरकत के बाद अब मुंबई में उबर कैब के चालक ने महिला यात्री की मौजूदगी में ही कार में हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया। महिला ने पुलिस को पत्र लिखकर कैब चालक की शिकायत की है। महिला के मुताबिक घटना शुक्रवार की है। महिला ने बताया कि वह उबर कैब में यात्रा कर रही थी। रास्ते में अंधेरी ईस्ट के ट्रैफिक सिग्नल के पास उसने देखा की चालक अपने पैंट की जिप खोलकर हस्तमैथुन कर रहा है। उसने ड्राइवर की इस हरकत का विरोध करते हुए शोर मचाया लेकिन आसपास मौजूद लोगों में से कोई भी उसकी मदद के लिए नहीं आया। इसके बाद ड्राइवर उसे अपशब्द बोलने लगा। इसके बाद महिला जब कार से बाहर जाने की कोशिश करने लगी तो कैब चालक ने उसे धमकी दी। साथ ही बोला कि बुकिंग की कीमत दिए बिना देखें कैसे तुम बाहर जाती हो, इससे दहशत में आई महिला बुकिंग की कीमत से ’यादा पैसा चालक को देकर वहां से दूसरी सवारी से अपने घर को गई।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!