भूकंप से कांपी दिल्ली-NCR, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

Edited By Updated: 27 Jun, 2026 07:50 PM

delhi ncr shaken by earthquake people rushed out of their homes in fear

शुक्रवार देर शाम दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। झटके महसूस होते ही कई लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। कुछ सेकंड तक धरती कांपने के कारण ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों में खासा डर देखने को...

नई दिल्ली : शनिवार शाम दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

नेशनल जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में था। यह धरती की सतह से करीब 215 किलोमीटर की गहराई में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 दर्ज की गई। भूकंप शनिवार शाम करीब 7 बजकर 4 मिनट पर आया। इसका केंद्र काफी गहराई में होने के कारण इसके झटके कई देशों में महसूस किए गए।

<

>

अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान, भारत, चीन, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में भी भूकंप का असर देखा गया। भारत में दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर और उत्तर भारत के कई अन्य इलाकों में लोगों ने तेज झटके महसूस किए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!