दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, टिल्लू ताजपुरिया गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार

Edited By Updated: 02 Aug, 2026 02:45 PM

delhi police arrested two shooters from the tillu tajpuria gang

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बाहरी-उत्तरी दिल्ली के रोहिणी इलाके में शनिवार देर रात पुलिस और टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़े दो कथित शूटरों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई।

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बाहरी-उत्तरी दिल्ली के रोहिणी इलाके में शनिवार देर रात पुलिस और टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़े दो कथित शूटरों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि यह मुठभेड़ शनिवार रात करीब 10:30 बजे हुई।

पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुई, जब हत्या के एक मामले में आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, संदिग्धों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से की गई गोलीबारी में दोनों संदिग्धों के पैरों में गोली लगी। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों का पुलिस सुरक्षा में इलाज हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!