दिल्ली पुलिस प्रमुख ने गाजीपुर बॉर्डर का किया दौरा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Edited By Pardeep,Updated: 02 Feb, 2021 12:48 AM

delhi police chief reviews security arrangements at ghazipur border

दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने सोमवार को गाजीपुर बॉर्डर का दौरा करके वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गाजीपुर बॉर्डर नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का नया केंद्र बिंदु बन गया है। अधिकारियों ने

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने सोमवार को गाजीपुर बॉर्डर का दौरा करके वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गाजीपुर बॉर्डर नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का नया केंद्र बिंदु बन गया है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीवास्तव ने विशेष पुलिस आयुक्त (मध्य) राजेश खुराना, संयुक्त पुलिस आयुक्त (पूर्व) आलोक कुमार और डीसीपी (पूर्व) दीपक यादव के साथ प्रदर्शन स्थल का दौरा किया। 

अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली पुलिस आयुक्त ने सुरक्षाकर्मियों के साथ बातचीत की और उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की। इस बीच, यात्रियों को भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ा क्योंकि हरियाणा और उत्तर प्रदेश के साथ लगती दिल्ली की सीमाएं आंदोलन के कारण कई जगहों पर बंद रहीं। दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्विटर पर यात्रियों को यातायात प्रभावित क्षेत्रों के बारे में सतर्क किया और जनता को असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाए। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!