दिल्ली पुलिस ने दी 'Cockroach Janta Party' को विरोध प्रदर्शन की अनुमति, जंतर-मंतर छावनी में तब्दील

Edited By Updated: 06 Jun, 2026 09:41 AM

delhi police gives permission to cockroach janta party to protest

एक अनोखे डिजिटल संगठन 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) द्वारा दिल्ली में प्रदर्शन के आह्वान के बाद आज देश की राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई...

Cockroach Janta Party Protest : एक अनोखे डिजिटल संगठन 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) द्वारा दिल्ली में प्रदर्शन के आह्वान के बाद आज देश की राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे, राजधानी में प्रवेश करने वाले सभी बॉर्डर पॉइंट्स (सीमा प्रवेश बिंदुओं) और अन्य संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। वहीं दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को प्रदर्शन की अनुमति दे दी है। 

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने समर्थकों और छात्रों से दिल्ली में उनके नेतृत्व में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया था। उन्होंने समर्थकों से छह जून को दिल्ली हवाई अड्डे पर उनसे मिलने का भी आग्रह किया था। 

यह भी पढ़ें: Delhi Police Encounter: पुष्प विहार में पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़, 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार

सूत्रों ने बताया कि पुलिस को प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति से संबंधी कोई औपचारिक अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन सोशल मीडिया निगरानी और अन्य माध्यमों से प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, एहतियात के तौर पर सुरक्षा उपायों के तहत नयी दिल्ली जिले और अन्य रणनीतिक स्थानों पर 1,000 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। 

 

 

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे, प्रमुख रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस टर्मिनलों और दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से जोड़ने वाले सीमावर्ती चौकियों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों, बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस की टीम को तैनात किया गया है। 

यह भी पढ़ें: आम गाड़ी मालिकों के लिए राहत भरी खबर: Normal Petrol से सीधे 20 रुपये सस्ता, दिल्ली में खुला पहला स्टेशन

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर के बाहर कई स्तरों पर अवरोधक लगाए गए हैं। साथ ही सीमा चौकियों और मध्य दिल्ली की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर वाहनों की जांच तेज कर दी गई है। इन व्यवस्थाओं के तहत शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्डे और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। 

PunjabKesari

पुलिस उपायुक्त (आईजीआई) विचित्र वीर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने 'फील्ड स्टाफ' को आवश्यक निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और फील्ड इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। किसी अप्रिय स्थिति की आशंका के तहत जिला पुलिस इकाइयों को पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को तैयार रखने और घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा गया है। 

यह भी पढ़ें: होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी सेना का बड़ा एक्शन, ईरान के 4 ड्रोन मार गिराए, तटीय रडार ठिकानों पर की बमबारी

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस बल स्थिति का आकलन करने और तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले अन्य हितधारकों के साथ समन्वय कर रहा है। पुलिस ने कहा कि जन सुरक्षा और यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है साथ ही दिल्ली में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। 

पिछले महीने एक अदालती सुनवाई के दौरान भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कुछ व्यक्तियों को कॉकरोच (तिलचट्टा) और परजीवी कहा था जिस पर व्यंग्यात्मक प्रतिक्रिया के रूप में शुरू हुआ यह अभियान अब एक संगठित अभियान का रूप ले चुका है जिसके ऑनलाइन बड़ी संख्या में फॉलोअर हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!