दिल्ली पुलिस ने 3,500 किलोग्राम से ज्यादा पटाखे जब्त किए

Edited By Yaspal,Updated: 06 Nov, 2018 01:45 AM

delhi police seized more than 3 500 kilogram firecrackers

दिल्ली पुलिस ने 23 अक्टूबर से अब तक शहर के अलग अलग हिस्सों से 3500 किलोग्राम से अधिक पटाखे जब्त किए हैं और बिना लाइसेंस उन्हें रखने के...

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने 23 अक्टूबर से अब तक शहर के अलग अलग हिस्सों से 3500 किलोग्राम से अधिक पटाखे जब्त किए हैं और बिना लाइसेंस उन्हें रखने के आरोप में 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद पुराने पटाखे बेचने के आरोप में 29 मामले दर्ज किए हैं।

PunjabKesari

दिवाली से दो दिन पहले, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को मौसम की सबसे खराब वायु गुणवत्ता रिकॉर्ड की गई है। पुलिस के मुताबिक, शहर के अलग अलग हिस्सों से 3,847 किलोग्राम पटाखे जब्त किए गए हैं।

PunjabKesari

पुलिस ने शाहदरा से 1,045 किलोग्राम, पश्चिम दिल्ली से 1,688 किलोग्राम, उत्तर दिल्ली से 659 किलोग्राम, पूर्वी दिल्ली से 227 किलोग्राम, दक्षिण पूर्व दिल्ली से 72 किलोग्राम, बाहरी दिल्ली से 96 किलोग्राम, उत्तर पूर्वी दिल्ली से 54 किलोग्राम, द्वारका से 37 किलोग्राम और दक्षिण पश्चिम दिल्ली से 64 किलोग्राम पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिना लाइसेंस के पटाखों को रखने के आरोप में 29 मामले दर्ज किए गए हैं और 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!