हैवानियतः कलयुगी मां ने 8 महीने के बेटे का सिर किया धड़ से अलग

Edited By Anil dev,Updated: 20 Apr, 2018 12:49 PM

delhi sariki police

ऐसा माना जाता है कि मां भगवान का धरती पर दूसरा रूप है। जब वहीं मां अपने 8 महीने के बेटे का मौत की नींद सुला दे तो ये बात असहनीय हो जाती है। ताजा मामला दिल्ली के अमन विहार थाना इलाके का है जहां एक मां पर अपने ही बेटे का बेरहमी से कत्ल करने का आरोप...

नई दिल्ली: ऐसा माना जाता है कि मां भगवान का धरती पर दूसरा रूप है। जब वहीं मां अपने 8 महीने के बेटे का मौत की नींद सुला दे तो ये बात असहनीय हो जाती है। ताजा मामला दिल्ली के अमन विहार थाना इलाके का है जहां एक मां पर अपने ही बेटे का बेरहमी से कत्ल करने का आरोप है। आसपास के लोगों और महिला के पति ने इस बारे में जो बताया है, वह सनसनीखेज है। उनका कहना है कि मां ने बेटे का सिर धड़ से अलग कर दिया था। फिर इस सिर पर भी कूकर जैसे किसी भारी बर्तन से वार किए थे। उसका पेट फटा हुआ था।

2 महीने के बेटे को भी मौत के घाट उतारा था
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जब सारिका नाम की महिला को सुबह पकड़ा तो उसके चेहरे पर भी खून के निशान थे। वह बेटे के साथ घर में अकेली थी। उसका पति देर से घर में आया था। इस महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसने 4 साल पहले भी अपने 2 महीने के बेटे की हत्या की थी। हालांकि इस मामलें में पुलिस ने कुछ भी कहने से मन कर दिया। उनका कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को पकड़ लिया। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस मामलें में पति का कहना है कि उसने चार साल पहले उनके 2 महीने के बेटे को मार दिया था। उसका इलाज लेडी हार्डिंग अस्पताल से करवाया जा रहा था, लेकिन इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह दूसरे बेेटे को भी मौत के घाट उतार देगी। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!