शीला दीक्षित के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे PM मोदी, दी श्रद्धांजलि

Edited By Anil dev,Updated: 20 Jul, 2019 07:23 PM

दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया है। 81 साल की शीला दीक्षित पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। आज सुबह अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

नई दिल्ली: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। वह 81 साल की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि दीक्षित पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उन्हें शुक्रवार की सुबह सीने में जकड़न की शिकायत के बाद फोर्टिस-एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां दोपहर बाद तीन बजकर 55 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर दिल्ली में 2 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। रविवार को दोपहर 2:30 बजे निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर शनिवार शाम छह बजे से निजामुद्दीन स्थित उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी को फिर से खड़ा करने के मकसद से उन्हें कुछ महीने पहले ही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। 

PunjabKesari
शीला दीक्षित का राजनीतिक सफर

  • 81 वर्षीय शीला दीक्षित पहले भी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुकी हैं।
  • वह 1984 से 1989 तक कन्नौज से सांसद रह चुकी हैं।
  • शीला दीक्षित 1998 से 2013 तक (लगातार 15 साल) दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।
  • पार्टी के विधानसभा चुनाव में विजयी होने पर उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री की कमान सौंपी गई थी।
  • 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में जन्मीं दीक्षित 1998 से 2013 तक दिल्ली की कुर्सी पर राज किया।
  • वे 2013 में अरविंद केजरीवाल से गोल मार्केट विधानसभा से चुनाव हारी थीं। इस विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को दिल्ली में बहुमत नहीं मिला था।
     

PunjabKesari

  • कांग्रेस के समर्थन से केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनी और 49 दिन चली।
  • इसके बाद 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया।
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद दीक्षित को 11 मार्च 2014 को केरल का राज्यपाल बनाया गया और केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद उन्होंने 25 अगस्त 2014 को राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • उत्तर प्रदेश विधानसभा के 2017 में होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने दीक्षित को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन बाद में उनका नाम वापस ले लिया गया और पार्टी ने वहां समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा।

एक नजर दिग्गजों के ट्वीट परः

 “शीला दीक्षित जी के निधन से बेहद दुखी हूं। एक ऊर्जावान और मिलनसार व्यक्तित्व की धनी, उन्होंने दिल्ली के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया।” दीक्षित का आज यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थी। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।” 
-पीएम मोदी


PunjabKesari

 


‘‘अभी-अभी श्रीमती शीला दीक्षित जी के निधन की अत्यंत दुखद खबर पता चली। यह दिल्ली के लिए भारी क्षति है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।'' 
-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 

PunjabKesari

 

''कांग्रेस पार्टी की प्यारी बेटी शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में सुनकर मैं बुरी तरह हिल गया, उनके साथ मैंने एक करीबी व्यक्तिगत रिश्ता साझा किया। दिल्ली के उनके परिवार और नागरिकों के प्रति मेरी संवेदना है।''
-राहुल गांधी



PunjabKesari

‘‘दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित के आज निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। वह एक कुशल प्रशासक थीं।'' 
-उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!