पहाड़ों की बर्फबारी से दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन, 4 डिग्री गिरा तापमान

Edited By vasudha,Updated: 22 Dec, 2018 12:59 PM

delhi shivers at 4 degree celsius

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को एकबार फिर पारा चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से दिल्लीवासियों ने सुबह-सुबह ठिठुरन महसूस की। पिछले तीन दिनों में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब पारा चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। पिछले चार वर्षों में यह सबसे न्यूनतम...

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को एकबार फिर पारा चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से दिल्लीवासियों ने सुबह-सुबह ठिठुरन महसूस की। पिछले तीन दिनों में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब पारा चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। पिछले चार वर्षों में यह सबसे न्यूनतम तापमान है।
 PunjabKesari

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी भारत में चल रही शीत लहर के कारण पारे में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को भी पारा चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। 
PunjabKesari

शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20.6 डिग्री सेल्सियस और 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।     

PunjabKesari
बता दें कि ठंड से हर साल हजारों लोगों की जान जाती है। सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो चार साल में ठंड से भारत में 10933 लोगों की जान गई थी। राजधानी दिल्ली भी इसमें पीछे नहीं है। सबसे ज्यादा मौत फुटपाथ और खुले आसमान के नीचे सोने वाले लोगों की हुई है। फुटपाथ पर सो रहे लोगों को रैन बसेरों तक लाना अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!