Edited By Yaspal,Updated: 13 Apr, 2019 05:57 PM
दिल्ली के मायापुरी में शनिवार को सीलिंग के लिए गई दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति को विरोध का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय व्यापारियों ने सीलिंग का विरोध किया। इसके बाद देखते ही देखते...
नेशनल डेस्कः दिल्ली के मायापुरी में शनिवार को सीलिंग के लिए गई दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति को विरोध का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय व्यापारियों ने सीलिंग का विरोध किया। इसके बाद देखते ही देखते हालत बिगड़ गए और टीम पर पथराव शुरू हो गया। पत्थरबाजी से करीब 20 से 25 मिनट तक पूरा इलाका युद्धक्षेत्र में बदल गया।
जानकारी के मुताबिक, व्यापारी सीलिंग का विरोध करते-करते उग्र हो गए और पथराव शुरू कर दिया। जवाब में घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षाकर्मियोंने भी जवाबी हमला किया। काफी देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
इस घटना में करीब छह पुलिसकर्मी समेत कई व्यापारियों के चोट आई है। इसके बाद पुलिस ने हलका बल प्रयोग करते हुए मामला शांत कराया। स्थिति नियंत्रण में करते हुए बाद में पांच फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया। यहां करीब 850 फैक्ट्रियों को सील करने का आदेश था।