दिल्लीः सूरज ने बढ़ाई तपिश, पारा 47 डिग्री के पार

Edited By Yaspal,Updated: 22 May, 2020 08:42 PM

delhi sun increases heat mercury crosses 47 degrees

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है और शुक्रवार को पालम इलाके में पारा 45 डिग्री से भी ऊपर चला गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया...

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है और शुक्रवार को पालम इलाके में पारा 45 डिग्री से भी ऊपर चला गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। उल्लेखनीय है कि सफदरजंग वेधशाला के आंकड़े को पूरे शहर के मौसम का प्रतिनिधि माना जाता है।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि लोधी रोड और आयानगर में अधिकतम तापमान क्रमश: 44.4 डिग्री और 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिम-उत्तर से आने वाली गर्म और शुष्क हवाओं की वजह से दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताहांत तक लू की स्थिति बनी रह सकती है।

उल्लेखनीय है कि बड़े इलाकों में लगातार दो दिनों तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ज्यादा होने पर लू की घोषणा की जाती है जबकि पारा के 47 डिग्री के पार होने पर गंभीर लू की स्थिति होती है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली जैसे छोटे इलाके में एक दिन भी तापमान के 45 डिग्री से अधिक होने पर लू की घोषणा की जा सकती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!