दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत, बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज

Edited By vasudha,Updated: 18 May, 2019 12:36 PM

delhi temperature down after rain

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों की तरह से शनिवार को भी मौसम खुशनुमा रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम है...

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों की तरह से शनिवार को भी मौसम खुशनुमा रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम है। 
PunjabKesari

तापमान में गिरावट के साथ दिल्लीवासियों को गर्मी की तपिश से राहत मिली है। सुबह 08.30 बजे तक 11.6 मिलीमीटर वर्षा हुई जबकि सापेक्षिक आर्द्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गयी। अधिकतम तापमान शुक्रवार को 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। 

PunjabKesari
मौसम विभाग के मुताबिक दिन में तेज हवाओं के साथ बारिश अथवा गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश के बाद अधिकतर स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। 
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!