27 जून तक हीट चैंबर बनी रहेगी दिल्ली, गर्मी से राहत नहीं

Edited By Seema Sharma,Updated: 24 Jun, 2018 01:19 PM

delhi to continue as heat chamber till june 27

दिल्लीवासियों के लिए आज छुट्टी के दिन की शुरुआत गर्मी के साथ हुई। फिलहाल दिल्लीवासियों को अगले तीन दिनों तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली: दिल्लीवासियों के लिए आज छुट्टी के दिन की शुरुआत गर्मी के साथ हुई। फिलहाल दिल्लीवासियों को अगले तीन दिनों तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आर्द्रता का स्तर 47 फीसदी दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में तेज हवा चलने के साथ आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
PunjabKesari
अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में 27 जून को बारिश होने के आसार हैं। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 31.6 और 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!