दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन सड़कों पर प्रतिबंधित रहेगी आवाजही

Edited By Updated: 05 Nov, 2026 08:53 AM

delhi traffic police issues advisory movement on these roads will be restricted

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के एक कार्यक्रम के मद्देनजर इंदिरा गांधी स्टेडियम के आसपास की कई सड़कों पर पांच नवंबर को शाम चार बजे से छह बजे तक यातायात बाधित रहेगा। यातायात संबंधी परामर्श में यह जानकारी दी गई।

नई दिल्ली : भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के एक कार्यक्रम के मद्देनजर इंदिरा गांधी स्टेडियम के आसपास की कई सड़कों पर पांच नवंबर को शाम चार बजे से छह बजे तक यातायात बाधित रहेगा। यातायात संबंधी परामर्श में यह जानकारी दी गई। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के परामर्श के मुताबिक शाम चार बजे से सचिवालय मार्ग और वेलोड्रोम रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। 

वहीं यातायात की स्थिति को देखते हुए बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग (रिंग रोड), आईपी मार्ग और विकास मार्ग पर वाहनों के आवागमन को नियंत्रित या उनके मार्ग में परिवर्तन किया जा सकता है। परामर्श में बताया गया है कि शांति वन चौराहा और भैरों मार्ग चौराहा के बीच रिंग रोड के हिस्से, गीता कॉलोनी पुल से आईपी पुल की ओर जाने वाले सलीमगढ़ बाईपास, तथा डब्लू-पॉइंट से दिल्ली गेट तक के मार्ग पर भी ट्रैफिक संबंधी पाबंदियां रह सकती हैं। 

इसके अलावा बहादुर शाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट से राजघाट के बीच जेएलएन मार्ग, राजघाट से किशन घाट की ओर पावर हाउस रोड, तथा आईटीओ से यमुना पुल की ओर जाने वाले आईपी मार्ग एवं विकास मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जा सकती है। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सचिवालय मार्ग, वेलोड्रोम रोड, आईपी मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, विकास मार्ग, जेएलएन मार्ग, रिंग रोड, सलीमगढ़ बाईपास और पावर हाउस रोड पर वाहनों को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। 

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना इस परामर्श के अनुसार बनाएं, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायातकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। इसके साथ ही, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे की ओर जाने वाले लोगों को पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर निकलने के लिए कहा गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!