Edited By Rohini Oberoi,Updated: 14 Jun, 2026 09:17 AM

राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस अड्डे के पास से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां सड़क पर मुस्तैदी से ट्रैफिक संभाल रहे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक जांबाज हेड कांस्टेबल को पहले एक अनियंत्रित स्कूटर ने...
Delhi Accident : राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस अड्डे के पास से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां सड़क पर मुस्तैदी से ट्रैफिक संभाल रहे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक जांबाज हेड कांस्टेबल को पहले एक अनियंत्रित स्कूटर ने टक्कर मारी और फिर जमीन पर गिरते ही एक तेज रफ्तार मालवाहक वाहन (Loading Vehicle) ने उन्हें कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में हेड कांस्टेबल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अधिकारियों ने बताया कि हेड कांस्टेबल अनिल (39) कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास रिंग रोड पर ड्यूटी पर तैनात थे तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि अनिल शांति वन से चंदगी राम अखाड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रबंधन कर रहे थे। इसी दौरान हनुमान मंदिर की ओर से आ रहे एक स्कूटर ने उन्हें टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें: FIFA World Cup पर मंडराया खतरा: मेयर की सरेआम गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप
उसने बताया कि स्कूटर पर तीन लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि टक्कर लगने से हेड कांस्टेबल सड़क पर गिर गए और इसी दौरान एक मालवाहक वाहन ने उन्हें कुचल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि अनिल को सिविल लाइंस स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: Delhi-NCR और UP के लोगों का इंतजार खत्म, आ गई जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की फाइनल डेट, इस दिन से शुरू होंगी उड़ानें
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद स्कूटर सवार लोग मौके से फरार हो गए जबकि मालवाहक वाहन के चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। फरार आरोपियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के कोटपूतली जिले के रहने वाले अनिल के परिवार को हादसे की सूचना दे दी गई है।