Edited By Seema Sharma,Updated: 26 Mar, 2019 04:04 PM
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग के अबुल फजल एन्क्लेव में फर्नीचर की एक दुकान में आग लगने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि छह वर्षीय एक लड़के और सात वर्षीय एक लड़की की जलकर मौत हो गई।
नई दिल्लीः दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग के अबुल फजल एन्क्लेव में फर्नीचर की एक दुकान में आग लगने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि छह वर्षीय एक लड़के और सात वर्षीय एक लड़की की जलकर मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह एक चार मंजिला इमारत है। मृतकों का परिवार भू-तल पर रहता था और फर्नीचर की दुकान तहखाने में थी।
दिल्ली के दमकल विभाग को दोपहर डेढ़ बजे के करीब आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।