दिल्लीः किराए को लेकर हुआ था विवाद, घर में घुसकर महिला को मारी गोली, मौत

Edited By Pardeep,Updated: 23 Dec, 2019 05:42 AM

delhi woman shot dead after entering her house dies

सागरपुर इलाके में शनिवार देर शाम दो हमलावरों ने घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। उस समय महिला (विजेंद्री) घर में अकेली थी। गोली की आवाज सुनकर घर के बाहर खेल रहे आस पड़ोस के बच्चे जब घर पहुंचे तो महिला खून से लथपथ....

दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली: सागरपुर इलाके में शनिवार देर शाम दो हमलावरों ने घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। उस समय महिला (विजेंद्री) घर में अकेली थी। गोली की आवाज सुनकर घर के बाहर खेल रहे आस पड़ोस के बच्चे जब घर पहुंचे तो महिला खून से लथपथ पड़ी थी और हमलावर फरार हो गए थे। पहले तो लोगों को लगा कि गिरने से उसे चोट लगी है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और मौत का कारण गोली लगना बताया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें दो लोग भागते हुए मिले, जिसकी पहचान पड़ोसियों ने महिला के किराएदार के रूप में की। 

पुलिस ने दोनों की पहचान कर ली है। दोनों एक रेस्त्रां में वेटर का काम करते हैं। वारदात के बाद से फरार हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका विजेंद्री अपने पति व बच्चों के साथ सागरपुर के दुर्गा पार्क कॉलोनी में रहती थी। इनके पति का प्रॉपर्टी से जुड़ा कारोबार है। विजेंद्री जिस मकान में रहती थी उसमें कुछ कमरे किराए पर भी लगाए गए हैं। 

बच्चों ने तेज आवाज सुनी
शनिवार शाम करीब पौने छह बजे विजेंद्री अपने घर में अकेली थी। घर के बाहर गली में विजेंद्री के बच्चे खेल रहे थे। अचानक बच्चों ने तेज आवाज सुनी। इसके साथ ही उन्हें महिला के चीखने की आवाज सुनाई दी। चीख सुनकर बच्चे जब घर में गए तो देखा कि विजेंद्री कमरे में सीढ़ी के पास खून से लथपथ पड़ी है। बच्चों को लगा कि शायद उनकी मां सीढिय़ों से असंतुलित होकर नीचे गिर गई हैं। बच्चों ने यह बात परिजनों को बताई। इसके बाद विजेंद्री को परिजन अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि विजेंद्री की मौत गोली लगने से हुई है। गोली महिला के कान के नीचे मारी गई थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवाया। परिजनों का कहना है कि छानबीन में जुटी पुलिस ने जब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फु टेज देखने शुरूकिए तो दो लोग गली में भागते हुए नजर आ रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!