दिल्ली में थाने में खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति की मौत

Edited By Yaspal,Updated: 17 Oct, 2019 12:40 AM

delhi youth sets fire death to police station

दिल्ली के प्रेम नगर पुलिस थाने में कुछ दिन पहले कथित रूप से खुद को आग लगाने वाले 25 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि प्रेम नगर निवासी आशु आर्य घटना में गंभीर रूप से झुलस गया था और उसे अस्पताल

नई दिल्लीः दिल्ली के प्रेम नगर पुलिस थाने में कुछ दिन पहले कथित रूप से खुद को आग लगाने वाले 25 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि प्रेम नगर निवासी आशु आर्य घटना में गंभीर रूप से झुलस गया था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वह शुक्रवार को एक अधिकारी के बारे में पूछताछ करने के लिये थाने में आया था, जिसके बाद उसने खुद को आग लगा ली।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मृतक के पिता ने शिकायत की थी कि दशहरा पर सड़क पर कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने उसकी पिटाई कर दी थी। इस शिकायत के बाद इस संबंध में मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!