Edited By Seema Sharma,Updated: 17 Jul, 2022 02:40 PM
राजधानी दिल्ली में बीती रात आदर्श नगर इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक आजादपुर रामलीला ग्राउंड के पास अभिषेक को मुमताज नाम के युवक ने गोली मार दी।
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बीती रात आदर्श नगर इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक आजादपुर रामलीला ग्राउंड के पास अभिषेक को मुमताज नाम के युवक ने गोली मार दी। जिसके बाद पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी हुई है। दिल्ली पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बीती रात दिल्ली पुलिस को आदर्श नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आजादपुर के रामलीला ग्राउंड के पास एक शख्स के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी।
पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई जो शालीमार बाग का रहने वाला है। अभिषेक की छाती में गोली लगी थी।
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मृतक की मुमताज से कुछ बहस हुई और मुमताज ने अभिषेक को गोली मार दी। फिलहाल हत्या का आरोपी फरार है। साथ ही मुमताज के साथ उस वक्त कौन लोग थे उसकी भी पुलिस जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और चश्मदीदों से पूछताछ हत्यारों की तलाश जारी है।