दिल्लीवालों को कल मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश की संभावना...तेज आंधी चलने के भी आसार

Edited By Seema Sharma,Updated: 15 Apr, 2021 02:01 PM

delhiites will get relief from heat tomorrow possibility of rain

दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस बना रहा जो इस मौसम में औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस बारे में बताया। मौसम विभाग ने बताया कि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 39 डिग्री...

नेशनल डेस्क: दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस बना रहा जो इस मौसम में औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस बारे में बताया। मौसम विभाग ने बताया कि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े 8 बजे तक हवा में नमी का स्तर 35 प्रतिशत था। शहर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस बना रहा जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

PunjabKesari

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण प्रायद्वीप में चक्रवाती परिसंचरण के चलते भारत के दक्षिण-पश्चिमी प्रायद्वीप क्षेत्र में अगले पांच दिनों के दौरान आंधी और बिजली चमकने के साथ ही बूंदाबांदी जारी रहने से लेकर तेज बारिश तक हो सकती है। इस दौरान, 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि 14 से 16 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्से एवं तटीय इलाकों, केरल, माहे और कर्नाटक के तटीय एवं दक्षिणी सुदूर इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

PunjabKesari

दिल्ली में कल बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 16 अप्रैल को बारिश की संभावना है। मौसम के बदलाव के चलते दिल्लीवालों गर्मी से राहत मिल सकती है। दिल्ली में आंधी चलने के भी आसार हैं। 17 अप्रैल को भी दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना है। वही 18 और 19 अप्रैल को दिन में तेज हवाओं के चलने की आशंका है। विभाग का कहना है कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हिमालयी क्षेत्रों में 14-17 अप्रैल के दौरान और इससे सटे मैदानी इलाकों में 15-17 अप्रैल के दौरान बारिश का पूर्वानुमान है।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!