साम्बा जिले में  पुलिस अस्पताल व पुलिस-पब्लिक स्कूल खोलने की मांग

Edited By Monika Jamwal,Updated: 25 May, 2019 07:27 PM

demand of police public school in samba

जिला पुलिस प्रमुख एस.एस.पी. डॉ. कौशल शर्मा ने आज जिला पुलिस लाइंस में जिले के सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ एक बैठक की।

साम्बा : जिला पुलिस प्रमुख एस.एस.पी. डॉ. कौशल शर्मा ने आज जिला पुलिस लाइंस में जिले के सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ एक बैठक की। आयोजन का उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को पेश आ रही समस्याओं को सुनना और उनके निवारण के लिए कदम उठाना था। बैठक में लगभग डेढ़ सौ से अधिक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व जवानों ने भाग लिया। बैठक में पुलिस रिटायर्ड एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष सेवानिवृत्त ए.एस.आई. अजीत सिंह और जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त एस.आई. रघुबीर सिंह
ने मुद्दों पर प्रकाश डाला जिनमें जिला साम्बा में पुलिस पब्लिक स्कूल खोलने, पुलिस कर्मियों के आश्रितों को पुलिस विभाग की नौकरियों में 15 प्रतिशत आरक्षण, जिला साम्बा में पुलिस अस्पताल का निर्माण, दूर दराज के इलाकों के लिए एम्बुलेंस सुविधाएं, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की वेतन/पेंशन विसंगति दूर करना, गंभीर रूप से बीमार सेवानिवृत्त लोगों को वित्तीय सहायता तथा मृत्यू पर अंतिम संस्कार करने के लिए कानूनी वारिसों को कल्याण/ राहत निधि प्रदान जैसी मांगें शामिल रही।


    एस.एस.पी. साम्बा ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व जवानों द्वारा रखी गई सभी जायज़ मांगों व शिकायतों को सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों व समस्याओं को जल्द से जल्द उनके निवारण के लिए उचित स्तर पर पहुंचाया जाएगा। बातचीत के सत्र के बाद सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए लंच का भी प्रबंध किया गया था। बैठक में डी.एस.पी.-डी.ए.आर. विपन चंद्रन, डी.एस.पी.-हेडक्वार्टर दीपक डीगरा, एस.डी.पी.ओ.-विजयपुर बलजीत सिंह भी मौजूद रहे। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!