Edited By ,Updated: 15 Sep, 2016 11:14 AM
क्या डेंगू और चिकनगुनिया एक साथ किसी मरीज को प्रभावित कर सकता है? जबाव जानकर हैरानी होगी लेकिन ऐसा संभव है। हलांकि परेशान होने के बजाए सतर्कता जरूरी है।
नई दिल्ली (अंकुर शुक्ला): क्या डेंगू और चिकनगुनिया एक साथ किसी मरीज को प्रभावित कर सकता है? जबाव जानकर हैरानी होगी लेकिन ऐसा संभव है। हलांकि परेशान होने के बजाए सतर्कता जरूरी है। सवाल यह भी है कि जब दोनों बीमारियां एक ही मच्छर के काटने से होती है, तो आखिरकार एक मरीज के शरीर में दोनों बिमारियां एक साथ कैसे प्रभावी हो सकती हैं? ताजा मामला अपोलो अस्पताल से संबंधित है, जहां उपचार कराने आए एक 31 वर्षीय मरीज में दोनों ही बीमारियों के होने की पुष्टि हुई। मरीज की अब मौत हो चुकी है।
एक मच्छर का डंक दोनों बीमारियों से कर सकता है संक्रमित
सफदरजंग अस्पताल के माइक्रोबॉयलाजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. बलविंदर सिंह अरोड़ा ने बताया कि दोनों बीमारियों के लिए एडिज मच्छर जिम्मेदार होता है। वहीं दोनों वायरस एक ही समूह के होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा संभव है कि एक मच्छर के जरिए एक व्यक्ति में दोनों बीमारियों का संक्रमण हो सकता है। डॉ. अरोड़ा ने स्पष्ट करते हुए बताया कि फर्ज कीजिए एक को पहले से डेंगू है और उसे चिकनगुनियां वायरस वाले किसी दूसरे मच्छर ने काट लिया। इस दौरान दूसरा मच्छर चिकनगुनिया के साथ डेंगू वायरस को भी कैरी कर लेता है। जब वही मच्छर बी को काट ले तो मरीज (बी) एक साथ डेंगू और चिकनगुनियां के वायरस से प्रभावित हो सकता है। उन्होंने कहा, ऐसे में मरीज की हालत ज्यादा बिगड़ सकती है।
शोध और अध्ययन के जरिए मिल सकती हैं और जानकारियां:
दोनों चिकित्सकों ने जोर देते हुए कहा कि इस मामले में और भी ज्यादा शोध और अध्ययन की जरूरत है। जिसके बाद कई और तथ्यों का खुलासा संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि रिसर्च और स्टडीज होने पर कई उपयोगी जानकारियां आगे मिल सकती हैं, जिससे मल्टिपल सिम्टम वाली ऐसी बीमारियों के उपचार में उपयोगी साबित होगी।
दो अलग मच्छरों के जरिए भी डेंगू-चिकनगुनिया संक्रमण संभव
हैरान करने वाली जानकारी यह भी है कि एक व्यक्ति को अगर डेंगू और चिकनगुनिया के अलग-अलग मच्छर काट ले, तब भी दोनों बीमारियों से उसके संक्रमित होने की संभावना होती है। नगर निगम शाहदरा उत्तरी जोन के स्वास्थ्य विभाग के डॉ. अजय कुमार ने इस संबंध में पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि डेंगू और चिकनगुनियां के मलेरिया होना भी संभव है। उन्होंने बताया कि पहले एक खास मच्छर के काटने से ही मलेरिया होता है, लेकिन समय के साथ मच्छरों के जरिये फैलने वाले संक्रमण और उसके लक्षणों में विविधता देखा जा रहा है।
कई बीमारियों के लक्षण एक ही मरीज में पाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह विभिन्न लक्षणों की एकरूपता ही है कि डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों में बुखार, चकते, उल्टी, सिरदर्द जैसे लक्षण पाए जाते हैं। जबकि इनमें से कई लक्षण मलेरिया के मामले में भी एक जैसा ही होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति कई बार लक्षणों के आधार पर बीमारियों की पहचान करने में चुनौतीपूर्ण साबित होती है।