राजधानी में 2100 के पार पहुंचे डेंगू के मामले: रिपोर्ट

Edited By Anil dev,Updated: 20 Nov, 2018 12:20 PM

dengue delhi hospital jaffarabad

लंबे समय से खामोश रहने के बाद डेंगू एक बार फिर दिल्ली में दस्तक देने लगा है। राजधानी में डेंगू के मामलों की संख्या 2,100 का आंकड़ा पार कर गई है। हालांकि, पिछले साल अकेले सितंबर में यह आंकड़ा 6,775 था। यह आंकड़ा नगर निगम की ओर से सोमवार को जारी किया...

नई दिल्ली: लंबे समय से खामोश रहने के बाद डेंगू एक बार फिर दिल्ली में दस्तक देने लगा है। राजधानी में डेंगू के मामलों की संख्या 2,100 का आंकड़ा पार कर गई है। हालांकि, पिछले साल अकेले सितंबर में यह आंकड़ा 6,775 था। यह आंकड़ा नगर निगम की ओर से सोमवार को जारी किया गया है। 

PunjabKesari

रिपोर्ट के मुताबिक, एक अक्टूबर तक 2,133 डेंगू के मामले सामने आए हैं। इनमें से 1,362 पिछले महीने दर्ज किए गए थे और 441 मामले पिछले सप्ताह दर्ज किए गए हैं। विभिन्न अस्पतालों में डेंगू के कारण 21 लोग दम तोड़ चुके हैं। इनमें नौ मौतों का आंकड़ा अकेले एम्स का था, हालांकि नगर निकायों के अनुसार इस बीमारी के कारण केवल चार लोगों की मौत हुई है।

PunjabKesari

इस बीमारी की पहली शिकार उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद की 17 वर्षीय लड़की हुई थी, जिसकी मौत 21 जुलाई हो गई थी। एसडीएमसी ने 391 मामले दर्ज किए गए हैं, जो शहर के सभी क्षेत्रों में सर्वाधिक हैं। नजफगढ़, पश्चिम और दक्षिणी जोन में क्रमश: 101, 78 और 58 मामले दर्ज हुए हैं। उत्तर दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले इलाकों में सदर पहाड़गंज में 23 मामले, रोहिणी में 48 और नरेला में 20, करोलबाग में 29 और सिटी में 41 तथा सिविल लाइन्स में 57 मामले दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में क्रमश: 218 और 148 मामले दर्ज हुए हैं। एसडीएमसी के मध्य जोन में 154 मामले दर्ज किए गए हैं, जो चारों जोनों में सबसे अधिक हैं। 

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!