शीतलहर के साथ अब कोहरे का भी कहर, मैदानी इलाकों में घने कोहरे की सफेद चादर

Edited By Monika Jamwal,Updated: 17 Dec, 2020 08:14 PM

dense fog in jammu kashmir

कड़ाके की ठंड के बाद अब कोहरे का भी कहर छाने लगा है। तापमान में लगातार गिरावट से अब कोहरा भी सताने लग गया है।

साम्बा(संजीव): कड़ाके की ठंड के बाद अब कोहरे का भी कहर छाने लगा है। तापमान में लगातार गिरावट से अब कोहरा भी सताने लग गया है। घने सफेद कोहरे की चादर गत रात से ही अधिकांश इलाकों में फैली रही। खासतौर पर बार्डर के मैदानी इलाकों में तो घने कोहरे से जनजीवन बेहाल हो रहा है।  मौसम मेें एकाएक आई तबदीली से यहां ठंड का प्रकोप बढ़ गया है वहीं घने कोहरे ने शहर व आसपास के इलाकों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। जिले के प्रमुख कस्बों व आसपास के इलाकों में दिन भर कोहरा छाया रहा जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

 

पहाड़ी इलाकों में यहां लोगों को कोहरे से राहत मिली लेकिन कड़ाके की ठंड ने परेशान किया है। वहीं मैदानी इलाकों में धुंध छाई रही व कोहरे की चादर ने ठंड की ठिठुरन को ओर अधिक बढ़ा दिया। सर्दी का आलम यह है कि लोग दिन भर सूर्य देवता के दर्शन करने के लिए तरसते रहे। सुबह से ही कोहरे के चलते राजमार्ग व अन्य सडक़ों पर वाहन चालकों को परेशानी हुई। कोहरे की सफेद चादर के चलते दिन में भी दृश्यता काफी कम रही जिसके चलते वाहन चालकों को हैडलाईटें जला कर चलना पड़ा व रफ्तार पर भी ब्रेक लग गए। दिन में सर्द हवाओं के चलने से दोपहर बाद ठिठुरन की स्थिति बनी रही। शाम को भी जबरदस्त सर्दी का अहसास हुआ।

 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले कई दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। बढ़ती ठंड व कोहरा लोगों केे लिए खासा परेशानी वाला साबित हो रहा है जिन्हें सुबह सवेरे तैयार होकर दफ्तर, फैक्टरी आदि पहुंचना पड़ता है। दुकानदारों पर भी कोहरे की मार पड़ रही है। कड़ाके की सर्दी व कोहरे से दुकानों पर भी मंदी का असर देखा जा रहा है। सर्दी से निजात पाने के लिए लोग हर प्रकार के हथकंडे अपना रहे हैं। गर्म कपड़ों के जम कर हो रहे प्रयोग के अलावा घरों में यहां हीटर आदि जला कर गर्मी लाने का प्रयास किया जा रह है वहीं सडक़ों के किनारे जगह-जगह आग जला कर लोग सर्दी से दो-दो हाथ कर रहे हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!