दिल्ली में मायूसी के बादल...असम में बारिश से आफत, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Edited By vasudha,Updated: 14 Jul, 2020 11:39 AM

desperate clouds in delhi rains in assam

देश के कई हिस्सों में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है। यहां समय से पहले मानसून पहुंचने के बावजूद बारिश कम हुई है, जिससे लोगों मे मायूसी छाई हुई है...

नेशनल डेस्क: देश के कई हिस्सों में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है। यहां समय से पहले मानसून पहुंचने के बावजूद बारिश कम हुई है, जिससे लोगों मे मायूसी छाई हुई है।  

PunjabKesari

वहीं दूसरे राज्यों की बात करें तो असम में बाढ़ की स्थिति और खराब होने के साथ राज्य में वर्षा जनित घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ से असम के करीब 22 लाख लोग प्रभावित हुए हैं हालांकि मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि मॉनसून दक्षिण की ओर बढ़ रहा है और पूर्वोत्तर क्षेत्र में बारिश की तीव्रता में कमी आएगी। मॉनसून पश्चिम तट में कोंकण गोवा से केरल की ओर सक्रिय है । 

PunjabKesari

मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार 16 जुलाई तक मुंबई में भारी बारिश होने का अनुमान है हालांकि 15 जुलाई को महानगर में सबसे तेज बारिश हो सकती है । दिल्ली में नमी का स्तर 87 प्रतिशत तक पहुंच जाने के कारण उमस की स्थिति बनी हुई है। अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

PunjabKesari
पूर्व में मानसून बिहार में जमुई, झारखंड में दुमका और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ा है। इससे उत्तर बंगाल के लोगों को कुछ राहत मिलेगी जहां पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हुई है। पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान सोमवार को सामान्य के करीब रहा । दोनों राज्यों में मौसम शुष्क बना रहा। हालांकि अगले कुछ दिनों में दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । हरियाणा के अंबाला में तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!